{"_id":"6484cf85aa335cac7d067f64","slug":"bike-rider-farmer-dies-due-to-eco-collision-uproar-in-civil-hospital-for-postmortem-sonipat-news-c-197-1-snp1002-1198-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ईको की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत, पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ईको की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत, पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में हंगामा
विज्ञापन
गांव बख्तावरपुर के पास हादसे में क्षतिग्रस्त ईको वैन।
राई। गांव बख्तावरपुर के पास ईको की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत हो गई। चालक बाइक सवार को घसीटते हुए ले गया। बाद में पेड़ से टकराने के बाद ईको वैन रूक गई। हादसे में ईको चालक भी घायल हो गया। परिजनों के हंगामे के बाद देर शाम पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
गांव मुरथल निवासी प्रवेश कुमार ने बताया कि उनके भाई पवन कुमार (44) किसान थे। वह शनिवार को अपने खेत में गए थे। वहां से शाम को अपनी बाइक से वापस आ रहे थे। वह भी अपनी बाइक पर भाई के पीछे आ रहे थे। जब वह बख्तावरपुर मोड़ के नजदीक पहुंचे तो मुरथल की ओर से ईको वैन तेज गति से आई और उनके भाई पवन कुमार की बाइक को चपेट में ले लिया। पवन कुमार बाइक सहित काफी दूर तक घिसटते चले गए। उसके बाद ईको वैन सडक़ किनारे सफेदे के पेड़ से टकराकर रूक गई। इस हादसे में किसान पवन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ईको वैन के चालक मलिकपुर का मोनू घायल हो गए। उसको पीजीआई रेफर किया गया है।
पोस्टमार्टम के लिए ग्रामीणों का हंगामा
मुरथल के ग्रामीणों ने पहले थाने में और उसके बाद अस्पताल में हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप था कि ईको वैन का चालक तेज रफ्तार में था। पुलिस ने उनको समझाकर उनको शांत किया। उसके बाद अस्पताल में चिकित्सक ने देरी हो जाने के चलते पोस्टमार्टम करने से इंकार कर दिया। इस पर ग्रामीणों ने अस्पताल में हंगामा किया। पुलिस और सीएमओ के हस्तक्षेप के बाद देर शाम पोस्टमार्टम कर पवन का शव परिजनों को सौंप दिया।