{"_id":"6154b0b58ebc3e57891e5301","slug":"bike-rider-dies-due-to-xuv-car-collision-partner-serious-sonipat-news-rtk625528168","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सयूवी गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सयूवी गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर
विज्ञापन
नेशनल हाईवे- 334बी पर गांव रोहणा के शिव मंदिर के पास एक्सयूवी गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने युवक के चाचा के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव खुरमपुर निवासी रमेश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार को अपने साथी नरेंद्र, भतीजे आशीष व उसके साथी रवि के साथ खरखौदा आया था। काम निपटाकर वह अपने साथी नरेंद्र के साथ गाड़ी से घर लौट रहा था, जबकि उसका भतीजा आशीष अपने साथी रवि के साथ बाइक पर आ रहा था। जब वह रोहणा गांव के शिव मंदिर के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार एक्सयूवी महेंद्रा गाड़ी ने उसके भतीजे की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उसका भतीजा व उसका साथी रवि गंभीर रूप से घायल हो गए। गाड़ी चालक फरार हो गया। उन्होंने दोनों घायलों को खरखौदा सीएचसी में पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया गया। रवि के परिजन जहां उसे पीजीआई, रोहतक लेकर गए तो उन्होंने आशीष को रोहतक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर इलाज के दौरान आशीष की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
उधर, चाचा श्यामलाल का कहना है कि भतीजे आशीष के साथ 16 सितंबर को भी सड़क हादसा हुआ था, जिसमें वह बाल-बाल बच गया था। अब उसकी जान चली गई। उन्होंने कहा कि पुलिस को इस मामले में गहनता से जांच कर कार्रवाई करनी चाहिए।