फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   bike rider dies due to bolero collision

Sonipat News: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sun, 23 Apr 2023 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 23 Apr 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
bike rider dies due to bolero collision
सोनीपत। गांव रोहट के पास बोलेरो पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव कंवाली निवासी परमवीर ने सदर थाना पुलिस को बताया कि टेलीकॉम कंपनी में काम करते हैं। रात करीब पौने नौ बजे उन्हें सूचना मिली कि उनके भाई सोमबीर गांव रोहट के पास घायल हो गए हैं। जिस पर वह तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि उनके भाई बेसुध पड़े है। वहां मौजूद गांव के रजनीश ने बताया कि वह होटल पर खाना खाने आया था। उन्होंने देखा कि एक बाइक सवार को बोलेरो पिकअप चालक ने टक्कर मार दी। जिसके बाद बाइक सड़क किनारे लोहे की ग्रिल से टकरा गई। उन्होंने पास जाकर देखा तो बाइक सवार सोमबीर था। इस दौरान चालक गाड़ी को छोड़कर भाग गया। परमवीर ने बताया कि रजनीश से मामले का पता लगने के बाद वह अपने भाई को लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचे। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में बोलेरो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed