{"_id":"634e72883d7f9a43780a02b2","slug":"bike-rider-died-in-accident-in-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: ट्राले की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, छह माह पहले ही हुई थी शादी, परिवार में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: ट्राले की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, छह माह पहले ही हुई थी शादी, परिवार में पसरा मातम
Tue, 18 Oct 2022 03:02 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 18 Oct 2022 03:02 PM IST
सार
ओमबीर (22) मंगलवार सुबह बाइक पर घर से सोनीपत के लिए निकला था। वह मुरथल स्थित हरियाणा रोडवेज के ट्रेनिंग सेंटर में हैवी लाइसेंस बनवाने के लिए ट्रेनिंग ले रहा था।
विज्ञापन
हादसे में युवक की मौत।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत के गांव बड़वासनी के पास ट्राला की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह गांव सिकंदरपुर (एसपी) माजरा से हरियाणा रोडवेज के ट्रेनिंग सेंटर मुरथल में आ रहा था। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव सिकंदरपुर माजरा निवासी श्रीभगवान ने सदर थाना पुलिस को बताया कि उनका बेटा ओमबीर (22) मंगलवार सुबह बाइक पर घर से सोनीपत के लिए निकला था। वह मुरथल स्थित हरियाणा रोडवेज के ट्रेनिंग सेंटर में हैवी लाइसेंस बनवाने के लिए ट्रेनिंग ले रहा था। जब वह गांव बड़वासनी के पास स्थित फिलिंग स्टेशन के निकट पहुंचा तो इसी दौरान एक ट्राले ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसे अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पहुंची सदर थाना पुलिस ने दोपहर को ओमबीर के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में श्रीभगवान के बयान पर ट्राला चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। परिजनों ने बताया कि ओमबीर 19 सितंबर से मुरथल में हैवी लाइसेंस बनवाने की ट्रेनिंग ले रहा था।
विज्ञापन
छह माह पहले हुई थी शादी, परिजनों का रोकर बुरा हाल
ओमबीर की शादी करीब छह माह पहले ही हुई है। परिजनों का रोकर बुरा हाल है। ओमबीर के दो अन्य भाई है। युवक की मौत का पता लगते ही गांव में भी मातम पसर गया है।
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। उसके पिता के बयान पर केस दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। - इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत