फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bike Rider Died in Accident at Sonipat

Sonipat: ईको वैन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर, गांव खेड़ी दमकन के पास हादसा

Sat, 11 Feb 2023 12:54 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 11 Feb 2023 12:54 PM IST
सार

गांव मुंडलाना निवासी राकेश ने सदर थाना गोहाना पुलिस को बताया कि उनका छोटा भाई मनोज उर्फ मोनू पानीपत स्थित एक निजी कंपनी में काम करता था। उनके भाई से मिलने उनका दोस्त राजस्थान के जिला हनुमानगढ़ के गांव भनोई का पंकज पानीपत स्थित कंपनी में आया था।

विज्ञापन
Bike Rider Died in Accident at Sonipat
सोनीपत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

सोनीपत के गांव खेड़ी दमकन के पास ईको वैन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया। घायल को गंभीर हालत के चलते पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने ईको चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव मुंडलाना निवासी राकेश ने सदर थाना गोहाना पुलिस को बताया कि उनका छोटा भाई मनोज उर्फ मोनू पानीपत स्थित एक निजी कंपनी में काम करता था। उनके भाई से मिलने उनका दोस्त राजस्थान के जिला हनुमानगढ़ के गांव भनोई का पंकज पानीपत स्थित कंपनी में आया था। दोनों पहले गुरुग्राम में एक साथ काम कर चुके हैं। शुक्रवार रात के उनका भाई मनोज अपने साथी पंकज को लेकर पानीपत से बाइक पर गांव मुंडलाना आ रहे थे।
विज्ञापन


रात को जब वह खेड़ी दमकन गांव के पास पहुंचे तो उनकी बाइक को एक ईको वैन ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने दोनों घायलों को बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल खानपुर कलां में पहुंचाया। सूचना पर वह मौके पर पहुंचा तो उनके भाई मनोज व पंकज का उपचार किया जा रहा है। उपचार के दौरान मनोज की मौत हो गई। चिकित्सकों ने पंकज को गंभीर हालत के चलते पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने राकेश के बयान पर ईको चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed