फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   bike rider deth in road accident

बैंक में नौकरी के लिए परीक्षा देकर लौट रहे युवक की केएमपी पर सड़क हादसे में मौत

Sun, 25 Jul 2021 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
bike rider deth in road accident
केएमपी एक्सप्रेस वे पर गांव जठेड़ी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक दिल्ली में बैंक की शाखा में नौकरी के लिए परीक्षा देकर लौट रहा था। राई थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

यूपी के जिला शामली के गांव सुन्ना निवासी नवाब ने राई थाना पुलिस को बताया कि उसका बेटा गय्यूर अली (30) शनिवार को दिल्ली में बंधन बैंक की शाखा में नौकरी के लिए परीक्षा देने गया था। वह दिल्ली के नांगलोई से परीक्षा देकर अपनी बाइक पर गांव के लिए केएमपी के रास्ते लौट रहा था। जब वह गांव जठेड़ी के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीर ने उसका मोबाइल लेकर उन्हें मामले से सूचित किया। उन्हें बताया कि उसके बेटे को सामान्य अस्पताल में ले जाया जा रहा है। जब वह सामान्य अस्पताल में पहुंचा तो उसके बेटे की मौत हो चुकी थी। मामले की सूचना के बाद पहुंची राई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रविवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed