फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bike rider brother-in-law was hit by a vehicle, the woman died in PGI

बाइक सवार देवर-भाभी को वाहन ने मारी टक्कर, महिला ने पीजीआई में तोड़ा दम

Fri, 07 Oct 2022 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Bike rider brother-in-law was hit by a vehicle, the woman died in PGI
खेड़ी गुज्जर रोड पर बाइक सवार देवर-भाभी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार देवर-भाभी घायल हो गए। राहगीरों ने उनको गन्नौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को खानपुर कलां स्थित बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन महिला को रोहतक पीजीआई ले गए, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि घायल युवक मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन

शिकायत में गांव बिलंदपुर खेड़ी निवासी धर्मबीर ने बताया कि वह बिलंदपुर खेड़ी से बुधवार को अपनी भाभी कमलेश (32) के साथ बाइक पर गन्नौर समान लेने के लिए जा रहा था। जब वह खेड़ी गुज्जर-गन्नौर रोड पर पहुंचे तो तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों गिरकर घायल हो गए। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें रेफर कर दिया। पीजीआई रोहतक में वीरवार को उपचार के दौरान कमलेश की मौत हो गई। पुलिस ने घायल धर्मबीर की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शुक्रवार सुबह पीजीआई रोहतक में महिला का शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed