{"_id":"678ffdae6723e65cf0029be4","slug":"bike-replacement-case-advocates-are-adamant-on-the-demand-for-action-will-go-on-hunger-strike-today-too-sonipat-news-c-197-1-snp1002-131169-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक बदलने का मामला : अधिवक्ता कार्रवाई की मांग पर अड़े, आज भी करेंगे भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक बदलने का मामला : अधिवक्ता कार्रवाई की मांग पर अड़े, आज भी करेंगे भूख हड़ताल
Wed, 22 Jan 2025 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 22 Jan 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
फोटो 33: सोनीपत में लघु सचिवालय के परिसर में भूख हड़ताल के दौरान तहसीलदार को कागजात दिखाते अधिव
- फोटो : sundarbani
सोनीपत। राजीव गांधी एजुकेशन सिटी, राई में हुए सड़क हादसे में अधिवक्ता के पिता के घायल होने के मामले में पुलिस पर बाइक बदलने का आरोप लगा वकीलों ने भूख हड़ताल शुरू करा दी है। वकील मामले में लगातार वर्क सस्पेंड रखे हुए हैं।
गांव सेवली निवासी अधिवक्ता रोहताश ने 11 अक्तूबर, 2024 थाना राई में मुकदमा दर्ज कराया था कि 8 अक्तूबर, 2024 को उनके पिता महाबीर को बाइक सवार ने राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में टक्कर मार दी थी। इससे उनके पिता घायल हो गए थे। उन्होंने बाइक का नंबर पुलिस को बताकर मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि पुलिस ने बाइक को बदल दिया। जिसे लेकर अधिवक्ता रोष जता रहे हैं। अधिवक्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय परिसर में क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने तहसीलदार को भी कागजात दिखाए हैं। मामले में पुलिस पहले ही जांच के आधार पर सटीक कार्रवाई करने की बात कह चुकी है।
ये अधिवक्ता हुए भूख हड़ताल व धरने में शामिल
मंगलवार को जो अधिवक्ता धरने पर बैठे उनमें प्रधान अनिल दुल के अलावा योगेंद्र मलिक, कुसुम दहिया, गौरव आंतिल, निम्मी, संदीप शर्मा (स्वीटी), जितेंद्र कुमार, सुशील अहलावत, कमल हुड्डा, रमन हुड्डा, कृष्ण मलिक, इंद्रपाल अरोड़ा, वीरेंद्र खत्री, विकास कंडू, आरएस रंजन शामिल रहे।