फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bike collision killed father riding on another bike, son injured

बाइक की टक्कर से दूसरी बाइक पर सवार पिता की मौत, बेटा घायल

Sat, 11 Jun 2022 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Bike collision killed father riding on another bike, son injured
गांव बैंयापुर के पास बाइक की टक्कर से दूसरी बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कैथल के गांव कलाशर निवासी संदीप ने सदर थाना पुलिस को बताया कि वह गांव बैंयापुर में परिवार के साथ रहता है। शुक्रवार को वह अपने पिता रामकुमार के साथ बाइक पर सवार होकर सोनीपत आ रहा था। गांव से निकलकर कुछ दूर ही चला था कि एक बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। वे सड़क पर गिर गए। उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे भी चोट आई। उसने दूसरे बाइक सवार से उसका नाम पता पूछा तो उसने अपनी पहचान दिल्ली के गांव कंझावला निवासी वरुण के रूप में दी। उसके बाद वह अपने पिता को लेकर औद्योगिक क्षेत्र स्थित निजी अस्पताल पहुंचा, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने संदीप के बयान पर दूसरी बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed