Hindi News
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Bike collision injured due to collision with truck, bike jammed on highway after accident
{"_id":"5f207aaf8ebc3e63b511e9ac","slug":"bike-collision-injured-due-to-collision-with-truck-bike-jammed-on-highway-after-accident-sonipat-news-rtk566225075","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से कंटेनर की चपेट में आकर बाइक सवार घायल, हादसे के बाद हाईवे पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से कंटेनर की चपेट में आकर बाइक सवार घायल, हादसे के बाद हाईवे पर लगा जाम
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
जीटी रोड पर हादसे के बाद लंबे जाम में फंसे वाहन।
- फोटो : Sonipat
Link Copied
राई। जीटी रोड पर बीसवां मील चौक के पास बाइक में पेट्रोल डलवाने जा रहे युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। इसी बीच युवक की बाइक पीछे से आ रहे कंटेनर के नीचे फंस गई। कंटेनर चालक बाइक को 20 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। बाद में कंटेनर खुद ही रुक गया। कंटेनर हाईवे के बीच फंसने से लंबा जाम लग गया। राई थाना व ट्रैफिक पुलिस ने मशक्कत के बाद जाम की स्थिति को सामान्य किया।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह बढ़मलिक स्थित शिव कालोनी का रहने वाला धोनी सिंह (20) अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए बीसवां मील चौक स्थित पेट्रोल पंप पर जा रहा था। जब वह रोड पार करने लगा तो पानीपत-दिल्ली लेन पर एक ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरी और पीछे से आ रहे कंटेनर के नीचे उसकी बाइक फंस गई। गनीमत रही कि युवक बाइक से एक तरफ गिर गया। इसके बाद कंटेनर चालक बाइक को करीब 20 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। बाइक कंटेनर के एक्सल में फंसने के चलते कंटेनर आगे जाकर रुक गया। पानीपत-दिल्ली लेन के बीचोंबीच कंटेनर रुकने से कुछ देर में ही वहां वाहनों की कतार लग गई और हाईवे पर दो किमी लंबा जाम लग गया। सूचना के बाद पहुंची राई व हाईवे पुलिस ने घायल को प्राथमिक उपचार दिलवाने के साथ ही कंटेनर को मार्ग से हटवाने का प्रयास किया। बाइक कंटेनर के एक्सेल में फंसने के चलते काफी मशक्कत के बाद उसको निकाला गया। जिसके बाद कंटनेर को मार्ग से हटवाकर करीब एक घंटे में जाम की स्थिति को सामान्य किया जा सका।
जीटी रोड पर हादसे के बाद कंटेनर के नीचे फंसी बाइक।- फोटो : Sonipat
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।