फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bike, cash and mobile of DDA worker returning from marriage looted

सोनीपत: शादी से लौट रहे डीडीए कर्मी की बाइक, नकदी और मोबाइल लूटा

Mon, 13 Feb 2023 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 13 Feb 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Bike, cash and mobile of DDA worker returning from marriage looted
सोनीपत। गोहाना के नजकीक खरखौदा रोड पर तीन बदमाशों ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) कर्मी पर हमला कर उनकी बाइक, नकदी और मोबाइल फोन लूट लिया। डीडीए कर्मी रात को सहकर्मी के भाई की शादी में शामिल होने के बाद गांव लौट रहे थे। वारदात को अंजाम देने के लिए बदमाश जिस बाइक पर सवार होकर आए थे वह भागते हुए स्टार्ट नहीं हुई तो उसे वहीं पर छोड़ गए। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। पता लगाया जा रहा है कि वह बाइक चोरी या लूट की तो नहीं है।
विज्ञापन

जींद के गांव गांगोली निवासी विनोद कुमार ने सदर गोहाना थाना पुलिस को बताया कि उनके साथ गांव रिढाऊ निवासी विकास भी कार्यरत हैं। शनिवार को विकास के भाई की शादी थी। जिसमें शामिल होने के लिए वह अपनी अपाचे बाइक पर सवार होकर रिढाऊ गांव आया था। वहां से देर शाम वह घर लौट रहा था। रात में जब वह खरखौदा रोड पर गोहाना के पास पहुंचे तो पीछे से स्प्लेंडर बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। वह कुछ समझ पाता उससे पहले ही युवकों ने उन पर हमला कर दिया। उन्हें बुरी तरह पीटा और उनकी बाइक, मोबाइल व 1500 रुपये लूटकर भाग गए। बदमाश मौके से भागने लगे तो उनकी स्प्लेंडर बाइक चालू नहीं हुई। जिस पर वह तीनों उसकी अपाचे बाइक पर सवार होकर भाग गए। वह स्प्लेंडर बाइक को मौके पर ही छोड़ गए। उन्होंने मामले की सूचना सदर गोहाना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर मिली बाइक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने विनोद के बयान पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मौके पर मिली बाइक के बारे में पता लगा रही है कि वह चोरी या लूट की तो नहीं है।
विज्ञापन

डीडीए कर्मी ने बाइक, नकदी व मोबाइल फोन लूट का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मौके पर मिली बाइक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द बदमाशों का पता लगाकर मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी इंस्पेक्टर वजीर सिंह, थाना प्रभारी सदर गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed