फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bike and Rs 2000 robbed by threatening to kill confectioner

हलवाई को मारने की धमकी देकर बाइक और 2000 रुपये लूटे

Sun, 31 Jan 2021 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Bike and Rs 2000 robbed by threatening to kill confectioner
गांव बड़वासनी और भठगांव के बीच हलवाई को मारने की धमकी देकर तीन बदमाश उसकी बाइक व दो हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। हलवाई देर रात गांव खुबडू से काम खत्म कर अपने गांव बिधलान लौट रहा था। हलवाई ने मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव बिधलान के रहने वाले देवदर्शन ने सदर थाना पुलिस को बताया कि वह हलवाई का काम करता है। वह शुक्रवार रात को वह बाइक पर सवार होकर गांव खुबडू से अपने गांव लौट रहा था। उसने बताया कि बताया कि जब वह बड़वासनी से भठगांव रोड पर विधा राज चौक डेरा के पास पहुंचा तो बाइक पर आए तीन युवकों ने उसे रुकवा लिया। उनके हाथों में डंडे थे। युवकों ने उसे मारने की धमकी देकर बाइक से उतार दिया। साथ ही उससे दो हजार रुपये भी छीन लिए। बाद में दो युवक उसकी बाइक को लेकर फरार हो गए। उनका तीसरा साथी अपनी बाइक पर गांव रतनगढ़ की तरफ भाग गया। उनके जाने के बाद उसने मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने देर रात नाकाबंदी कर बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन सुराग नहीं लग सका। जिस पर पुलिस ने देवदर्शन के बयान पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

हलवाई का काम करने वाले व्यक्ति ने बाइक व नकदी लूट की शिकायत दी है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों का पता लगाने के लिए प्रयास शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील कुमार, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed