फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bihar's most wanted accused of robbery taken on five-day remand

Sonipat News: लूट के आरोपी बिहार के मोस्ट वांटेड को पांच दिन के रिमांड पर लिया

Mon, 18 Nov 2024 03:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 18 Nov 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Bihar's most wanted accused of robbery taken on five-day remand
सोनीपत। गांव रेवली के पास लूट का षड्यंत्र रचते हुए मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार एक आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया। आरोपी को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी बिहार का मोस्ट वांटेड है। आरोपी का दूसरा साथी अभी भी पीजीआई रोहतक में उपचाराधीन है।
विज्ञापन


सीआईए सेक्टर-3 प्रभारी रविकांत की टीम ने सूचना के बाद गांव रेवली के पास लूट का षड्यंत्र रच रहे दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद दबोचा था। दोनों आरोपियों को घेरकर पुलिस ने आत्मसमर्पण करने को कहा था। जिस पर उन्होंने पुलिस पर गोली चला दी थी। बचाव में पुलिस ने गोली चलाई थी तो दोनों बदमाशों के पैर में लगी थी। आरोपियों की पहचान बिहार के जिला मुजफ्फरपुर के गांव पहाड़पुर निवासी जयप्रकाश उर्फ जेपी व गांव मोरहर निवासी विक्की के रूप में हुई थी। दोनों के पास से यूएसए (संयुक्त राज्य अमेरिका) लिखी पिस्तौल बरामद हुई थी। मामले में आरोपी विक्की को शनिवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट ने विक्की को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


यूनिट प्रभारी अजय धनखड़ ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी को रविवार को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। उससे कुंडली क्षेत्र में पेट्रोल पंप से 5.15 लाख रुपये की लूट के मामले में पूछताछ के साथ ही हथियारों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। आरोपी ने साथियों संग मिलकर नाथूपुर के पास पेट्रोल पंप के दो सेल्समैन व एक ट्रक चालक को गोली मारकर नकदी लूटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed