फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Big decisions will be taken according to what the wrestler says: Chadhuni

पहलवान जैसा कहेंगे उसी अनुसार बड़े फैसले लिए जाएंगे : चढूनी

Sun, 04 Jun 2023 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 04 Jun 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Big decisions will be taken according to what the wrestler says: Chadhuni
फोटो 46- गोहाना में होने वाली महापंचायत को लेकर पत्रकारों के बातचीत करते भाकियू राष्ट्रीय अध्यक
गोहाना। यौन शोषण के आरोपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी के लिए संघर्ष कर रहीं महिला पहलवानों के समर्थन में मुंडलाना गांव के स्टेडियम में रविवार को होने वाली महापंचायत की तैयारियों का किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जायजा लिया।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की तरफ से आयोजित महापंचायत को लेकर उन्होंने कहा कि पहलवानों के कहने के अनुसार ही बड़े फैसले लिए जाएंगे। चढूनी ने कहा कि गांव मुंडलाना महापंचायत में 20 हजार से अधिक लोग पहुंचेगे। इसके लिए चार एकड़ में पंडाल लगाया जा रहा है। पंचायत में पहलवानों के साथ ही अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी। महापंचायत में हरियाणा के साथ ही पंजाब व उत्तर प्रदेश से भी किसान पहुंचेंगे। पहलवानों के साथ पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक, नेता जयंत चौधरी, चंद्रशेखर भी आएंगे। पहलवानों की रजामंदी से ही सभी फैसले लिए जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के घर सीबीआई की रेड कराकर परेशान किया जा रहा है। यह गलत है, इसीलिए इस महापंचायत में पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे शुरू हो जाएगी महापंचायत
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल व प्रदेश अध्यक्ष अशोक ने बताया कि महापंचायत सुबह 10 बजे शुरू हो जाएगी। महापंचायत में हर वर्ग व हर जाति के लोग शामिल होकर पहलवान बेटियों का समर्थन करेंगे। बेटी पहलवानों को न्याय दिलाने के लिए उनके कहने के अनुसार लिए गए फैलने में सहयोग करेंगे।

फोटो 46- गोहाना में होने वाली महापंचायत को लेकर पत्रकारों के बातचीत करते भाकियू राष्ट्रीय अध्यक

फोटो 46- गोहाना में होने वाली महापंचायत को लेकर पत्रकारों के बातचीत करते भाकियू राष्ट्रीय अध्यक

फोटो 46- गोहाना में होने वाली महापंचायत को लेकर पत्रकारों के बातचीत करते भाकियू राष्ट्रीय अध्यक

फोटो 46- गोहाना में होने वाली महापंचायत को लेकर पत्रकारों के बातचीत करते भाकियू राष्ट्रीय अध्यक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed