फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   BHU defeated Kurukshetra University in a tough match

Sonipat News: संघर्षपूर्ण मुकाबले में बीएचयू ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को हराया

Tue, 09 Jan 2024 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 09 Jan 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
BHU defeated Kurukshetra University in a tough match
सोनीपत। मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी) में खेली जा रही अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता में कड़े मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिता में सोमवार को खेले गए लीग मुकाबलों में बंगलूरू, वाराणसी, मद्रास व बीकानेर की टीमों ने शानदार का प्रदर्शन कर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

डीसीआरयूएसटी में आयोजित प्रतियोगिता के आयोजन सचिव एवं विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डाॅ. बीरेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रतियोगिता के तीसरे दिन लीग मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता के दौरान प्रो. सुरेंद्र दहिया, एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटी के ऑब्जर्वर प्रो. राकेश मलिक, राष्ट्रीय प्रशिक्षक जेएन नेहरा, डाॅ. शंकर, डाॅ. मुकंद, डाॅ. सत्यपाल, प्रेम सिंह, धर्मबीर दलाल, सतबीर कलकल मौजूद रहे।
विज्ञापन

यह रहा परिणाम
पहला मुकाबला : जैन विश्वविद्यालय, बंगलूरू और आरडीवीवी, जबलपुर के बीच खेला गया। बंगलूरू ने जबलपुर को एकतरफा मुकाबले में 83-47 से पराजित किया।
दूसरा मुकाबला : बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) वाराणसी और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र के बीच खेला गया। संघर्षपूर्ण मुकाबले में वाराणसी की टीम ने कुरुक्षेत्र की टीम को 72-71 से पराजित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा मुकाबला : बीकानेर विश्वविद्यालय और महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ (एमजीवीपी) वाराणसी के बीच खेला गया। एकतरफा मुकाबले में बीकानेर की टीम ने वाराणसी को 65-25 से हराया।

चौथा मुकाबला : मद्रास विश्वविद्यालय व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र के बीच खेला गया। इसमें मद्रास की टीम ने कुरुक्षेत्र की टीम को 74-59 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed