फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bhaiya Dooj... Markets were crowded, there was a lot of shopping.

Sonipat News: भैया दूज...बाजारों में उमड़ी भीड़, खूब हुई खरीदारी

Thu, 23 Oct 2025 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 23 Oct 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Bhaiya Dooj... Markets were crowded, there was a lot of shopping.
फोटो 10- सोनीपत की कच्चे क्वार्टर मार्केट ​स्थित दुकान पर कपड़े खरीदती महिलाएं। संवाद
सोनीपत। दीपोत्सव के बाद भैया दूज को लेकर बुधवार को बाजार गुलजार रहे। भाई-बहन के प्रेम, स्नेह व विश्वास का प्रतीक भैया दूज त्योहार वीरवार को मनाया जाएगा। इसको लेकर भाई और बहनों ने खूब खरीदारी की। बहनों ने जहां कपड़े, सौंदर्य प्रसाधन आदि की खरीदारी की वहीं भाइयों बहनों के लिए उपहार खरीदे। बहनों ने हाथों में मेहंदी भी लगवाई। इस बार भैया दूज पर नारियल के सूखे गोले के दाम में 40 फीसदी वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि पर वीरवार को भैया दूज पर्व के साथ छह दिवसीय दिवाली उत्सव संपन्न होगा। भैया दूज को यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र व खुशहाली के लिए पूजन कर उन्हें तिलक लगाकर नारियल का गोला देती हैं।
विज्ञापन

भाई अपनी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का वचन देते हैं। भैया दूज पर्व की तैयारी को लेकर बुधवार को बाजार में चहल-पहल रही। भाई अपनी बहनों के लिए उपहार लेते दिखाई दिए तो बहनें भी अपने भाइयों के लिए खास उपहार, मिठाइयां व पूजन का सामान खरीदती दिखाई दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर की कच्चा क्वार्टर मार्केट, मामा-भांजा चौक, गंज बाजार, गोहाना रोड, गुड़ मंडी बाजार व सेक्टर-14 मार्केट में बड़ी संख्या में लोगों ने भैया दूज के लिए खरीदारी की। कपड़ों से लेकर पूजन सामग्री की दुकानों पर काफी भीड़ रही।
कच्चे क्वार्टर मार्केट में कुछ युवतियां भैया दूज पर्व को लेकर मेहंदी लगवाती दिखीं। कुछ महिलाएं शृंगार का सामान खरीदती नजर आईं। वहीं कुछ ग्राहक भाई-बहनों के लिए लुभावनी पैकिंग से सजे ड्राई फ्रूट, बिस्कुट, चॉकलेट, टॉफियों जैसे उत्पाद खरीदते नजर आए।

दुकानदार नरेश कुमार, अमित, गगन कुमार ने बताया कि बाजारों में खरीदारी बढ़ने से रौनक का माहौल है। इससे दुकानदारों में भी उत्साह है।
नारियल गोले का भाव 250 से बढ़कर 450 रुपये प्रति किलो पहुंचा
किराना दुकानदार दीपक दुआ, अमित कुमार, प्रवीण ने बताया कि भैया दूज पर्व पर भाइयों को तिलक करने के बाद गोला देने का भी प्रावधान है। बहनें अपने भाई-भतीजाें को तिलक करके उन्हें गोला देकर उनके सुखमय जीवन की कामना करती हैं। इस बार भैया दूज पर गोले का भाव 450 रुपये किलो पहुंच गया है, जबकि वर्ष 2024 में गोले का भाव 250 रुपये किलो था। भाव बढ़ने से ग्राहक छोटे साइज के गोलों की ज्यादा मांग कर रहे हैं।

फोटो 10- सोनीपत की कच्चे क्वार्टर मार्केट स्थित दुकान पर कपड़े खरीदती महिलाएं। संवाद

फोटो 10- सोनीपत की कच्चे क्वार्टर मार्केट स्थित दुकान पर कपड़े खरीदती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed