फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Beware of Pakistani intelligence agencies:

पाकिस्तान की जासूसी एजेंसियों से रहें सावधान: पुलिस उपायुक्त

Thu, 17 Sep 2026 02:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Beware of Pakistani intelligence agencies:
झज्जर। पुलिस उपायुक्त मुख्यालय फैसल खान ने कहा कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव्स भारतीय युवाओं को ठगने, अपने जाल में फंसाने और संवेदनशील जानकारियां चुराने के लिए नित नए डिजिटल पैंतरे अपना रहे हैं।
विज्ञापन

पाकिस्तान के एजेंट अक्सर धर्म और मजहब का सहारा लेकर युवाओं का माइंडवॉश (ब्रेनवॉश) करते हैं। उन्हें धार्मिक रूप से भड़काकर, झूठी कट्टरपंथी बातों में उलझाकर और उकसाकर अपने ही देश के खिलाफ जासूसी करने के लिए तैयार किया जाता है।
विज्ञापन

इसके अलावा +92 (पाकिस्तान का कंट्री कोड) या अन्य अंतरराष्ट्रीय नंबरों से युवाओं को कॉल्स और व्हाट्सएप मैसेज आ रहे हैं। इनमें केबीसी, लॉटरी, कार जीतने या भारी कैश प्राइज का लालच दिया जाता है। इनाम की रकम क्लेम करने के नाम पर प्रोसेसिंग फीस मांगी जाती है या फर्जी लिंक पर क्लिक करवाकर मोबाइल हैक कर लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार संदिग्ध एजेंट फेक प्रोफाइल (खासकर महिलाओं के नाम से) बनाकर फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम पर दोस्ती करते हैं। धीरे-धीरे भावनात्मक या अश्लील बातचीत के जरिये युवाओं को ब्लैकमेल करने लायक सामग्री जुटा लेते हैं। युवाओं को वर्क-फ्रॉम-होम, डेटा एंट्री, या टेलीग्राम टास्क के नाम पर पैसों का लालच दिया जाता है। बाद में उनसे छोटी-मोटी जासूसी, फोटो या लोकेशन शेयर करने को कहा जाता है। अवैध ऐप्स के जरिये युवाओं को कर्ज या सट्टेबाजी के जाल में फंसाया जाता है और बाद में ब्लैकमेल किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed