{"_id":"6171c1deb11714631c2f717d","slug":"beware-of-dengue-figure-reached-234-with-29-new-patients-sonipat-news-rtk627719019","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से सावधान... 29 नए मरीजों के साथ 234 पर पहुंचा आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से सावधान... 29 नए मरीजों के साथ 234 पर पहुंचा आंकड़ा
विज्ञापन
डोर-टू-डोर निरीक्षण के दौरान डेंगू के मरीजों की स्थिति देखतीं राज्य जीवाणु विशेषज्ञ डॉ. सीमा। संव
- फोटो : Sonipat
जिले में डेंगू अब डरावना होने लगा है। डेेंगू के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों की संख्या में रोजाना बढ़ोतरी हो रही है। वीरवार को 29 नए लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। अब तक जिले में डेंगू के 234 मरीज मिल चुके हैं। डेंगू के मरीजों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर स्वास्थ्य अधिकारी अलर्ट हैं। हमें भी लगातार फैल रहे डेंगू से सावधान होना होगा। अपने आसपास जलभराव न होने दें।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला अस्पताल के दूसरी मंजिल पर डेंगू वार्ड बनाया गया है, जिसमें 16 बेड की व्यवस्था की गई है। यहां पर 11 मरीजों को भर्ती कर रखा है। विभाग की ओर से डेंगू के मरीजों की मॉनीटरिंग की जा रही है। जिला अस्पताल में ज्यादातर बुखार और जुकाम के 800 मरीज आ रहे हैं, जिनको हल्का बुखार या खांसी-जुकाम है, उनको दवाई देकर घर में रहने के लिए कहा जाता है। अगर मरीज की हालत ज्यादा खराब है तो उसे भर्ती कर लिया जाता है। अधिकारियों का कहना है कि अपने घर के आसपास सफाई रखें और हफ्ते में एक बार जहां भी हम पानी भरकर रखते हैं, उस स्थान की सफाई जरूर करें। डेंगू के लक्षण दिखने पर अस्पताल में जांच करवाएं।
जिन रिहायशी इलाकों में डेंगू के ज्यादा मरीज मिल रहे हैं, वहां विभाग की ओर से ब्रीडिंग जांच टीमें भी लगातार काम कर रही हैं। कॉलोनी के हर घर में कूलर, गमले, पुराने टायरों समेत उन सभी जगहों को चेक किया जा रहा है, जहां डेंगू मच्छर के पनपने की पूरी आशंका होती है। ऐसी जगह पर विभाग की ओर से एंटी लार्वा दवा का भी छिड़काव करवाया जा रहा है। साथ ही स्वास्थ्य कर्मी डोर-टू-डोर लोगों से बुखार के लक्षणों की जानकारी ले रहे हैं और उनके रक्त सैंपल लेकर जांच के लिए जिला अस्पताल में भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
वर्जन
जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में डेंगू के मरीजों की संख्या में रोजाना बढ़ोतरी हो रही है। वीरवार को 29 नए मरीज मिले। विभाग के पास डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 234 तक पहुंच गया है।
- डॉ. अनविता कौशिक, जिला मलेरिया अधिकारी