{"_id":"644a2c86e3eeb456580f16b5","slug":"bengali-doctor-beaten-up-by-closing-shutter-of-shop-in-sonipat-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: दुकान का शटर बंद कर बंगाली डॉक्टर को पीटा, मोबाइल व लूटपाल कर भागा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: दुकान का शटर बंद कर बंगाली डॉक्टर को पीटा, मोबाइल व लूटपाल कर भागा युवक
Thu, 27 Apr 2023 01:34 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 27 Apr 2023 01:34 PM IST
सार
सोनीपत के श्यामा प्रसाद सैन ने पुलिस को बताया कि उन्होंने पांची रोड पर बंगाली क्लीनिक के नाम से दुकान कर रखी है। वह बुधवार शाम को अपने क्लीनिक में बैठे थे। इसी दौरान एक युवक अचानक क्लीनिक पर पहुंचा और अंदर आकर शटर बंद कर लिया।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत के गन्नौर में पांची रोड स्थित बंगाली क्लीनिक के संचालक पर हमला कर युवक मोबाइल व 250 रुपये लूटकर भाग गया। युवक ने क्लीनिक में घुसकर शटर बंद करने के बाद वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत गन्नौर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
युवक ने दुकान में घुसकर क्लीनिक संचालक को कहा एक लाख रुपये दो
गन्नौर के वार्ड-1 निवासी श्यामा प्रसाद सैन ने पुलिस को बताया कि उन्होंने पांची रोड पर बंगाली क्लीनिक के नाम से दुकान कर रखी है। वह बुधवार शाम को अपने क्लीनिक में बैठे थे। इसी दौरान एक युवक अचानक क्लीनिक पर पहुंचा और अंदर आकर शटर बंद कर लिया। इसके बाद युवक ने कहा कि एक लाख रुपये दो। जब उन्होंने एक लाख रुपये नहीं होने की बात कहते हुए कहा कि उनके पास तो महज 250 रुपये हैं। जिस पर युवक ने उनसे वह रुपये छीन लिए।
विज्ञापन
पांची रोड गन्नौर में हुई लूट की वारदात
उसके बाद वह उनका मोबाइल उठाने लगा। जिस पर उन्होंने विरोध किया तो युवक ने हमला कर दिया। वह उनके मुंह पर मुक्के मारने के बाद उनका मोबाइल लूटकर भाग गया। जाते हुए उसने धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देगा। जिस पर उसने बाहर जाकर फिर से शटर तो नीचे गिरा गया। घटना के बाद वह काफी घबरा गए। उन्होंने बाद में अपने परिजनों को बताया।
विज्ञापन
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
जिस पर रात को उन्होंने गन्नौर थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने जांच के बाद लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे है। जल्द युवक का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।