{"_id":"61d5f54410f16d505f051e69","slug":"belgian-visa-sought-by-applying-fake-documents-of-businessman-sonipat-news-rtk634932925","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी के फर्जी कागजात लगाकर मांगा बेल्जियम का वीजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी के फर्जी कागजात लगाकर मांगा बेल्जियम का वीजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के एक कारोबारी की फर्म के फर्जी कागजात तैयार कराकर बेल्जियम जाने के लिए वीजा लेन के लिए आवेदन कर दिया। फर्म के साथ ही आरोपी ने कारोबारी की मेल आईडी का भी प्रयोग किया। अब दूतावास से सत्यापन के लिए मेल आने पर कारोबारी को इस धोखाधड़ी का पता लगा। कारोबारी की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही दूतावास को भी कागजात फर्जी होने की सूचना भेज दी गई है।
कारोबारी दर्शन कुमार गुप्ता ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि औद्योगिक क्षेत्र 9-बी सोनीपत में उनकी डीके वायर इंडस्ट्रीज के नाम से फर्म है। उनके पास 28 दिसंबर को दिल्ली स्थित बेल्जियम दूतावास से एक मेल प्राप्त हुई थी। दूतावास ने मेल एक व्यक्ति का सत्यापन करने के लिए भेजी थी। उस व्यक्ति ने बेल्जियम जाने के लिए वीजा देने को आवेदन किया था। उस वीजा के साथ में जो कागजात लगाए गए थे, वह डीके वायर इंडस्ट्रीज के थे। वीजा आवेदन के साथ जो मेल दी गई थी, वह दर्शन कुमार गुप्ता की मेल है। दर्शन कुमार गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बेल्जियम या किसी अन्य देश को जाने के लिए आवेदन ही नहीं किया था। उनकी फर्म के कागजात लगाकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने बेल्जियम जाने के लिए वीजा लगाया हुआ था। किसी ने उनकी फर्म के कागजात का दुरुपयोग किया है। उनकी फर्म के साथी या परिवार के किसी व्यक्ति ने भी वीजा के लिए आवेदन नहीं किया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कारोबारी ने मेल भेजकर बेल्जियम दूतावास को भी वीजा के साथ लगे कागजात फर्जी होने और और वीजा लगाने वाले से कोई संबंध नहीं होने की सूचना भेज दी है।
कारोबारी ने उनकी फर्म के फर्जी कागजात तैयार कराने व उनका प्रयोग कर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वीजा प्राप्त करने के प्रयास का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मेल व वीजा के लिए लगाए गए कागजात मांगे गए हैं। उसके आधार पर जांच कर धोखाधड़ी करने का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर अशोक कुमार, कार्यकारी थाना प्रभारी, सिविल लाइन सोनीपत