{"_id":"62ba075f341be801071d2961","slug":"before-killing-the-stock-incharge-the-mining-company-s-cctv-and-light-were-cut-off-sonipat-news-rtk650762123","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टॉक इंचार्ज की हत्या से पहले बंद कर दिए थे खनन कंपनी के सीसीटीवी व काट दी थी लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टॉक इंचार्ज की हत्या से पहले बंद कर दिए थे खनन कंपनी के सीसीटीवी व काट दी थी लाइट
विज्ञापन
यमुना के मिमारपुर घाट के पास रेत खनन कंपनी में स्टॉक इंचार्ज की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच आगे बढ़ा दी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात से पहले खनन कंपनी के स्टॉक पर लाइट बंद करने के साथ ही सीसीटीवी भी बंद कर दिए गए थे। जिससे अंदेशा है कि मामले में खनन कंपनी का कोई जानकार भी शामिल हो सकता है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए तीन टीम गठित की हैं। टीम लगातार सबूत जुटाने में लगी हैं।
गांव बसौदी निवासी जयदीप उर्फ भोपाली (37) मिमारपुर के पास यमुना किनारे अल्टीमेट स्टॉक खनन कंपनी में इंचार्ज था। शनिवार देर रात को उनकी लाठी-डंडों और राड से पीट-पीटकर और धारदार हथियार से वार करके बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। पुलिस कंट्रोल रूम को देर रात 12 बजे खनन कंपनी के कार्यालय के पास शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मृतक के भाई जसबीर के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। मामले में पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। पुलिस की जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि खान पर सीसीटीवी लगे हुए हैं। उनकी डीवीआर मैनेजर के कक्ष में लगी है। वहां तक कुछ कर्मचारी ही जा सकते हैं। पुलिस की जांच में सामने आया है कि हत्या से पहले सीसीटीवी की डीवीआर को बंद कर दिया गया था और बिजली काट दी गई थी। इससे हत्यारों के खनन साइट पर पहुंचने और वारदात को अंजाम देने की फुटेज रिकॉर्ड नहीं हो सकी। लाइट बंद हो जाने से हमलावरों को वहां पर तैनात दर्जनभर कर्मचारियों में से कोई नहीं पहचान सका।
तीन टीमें गठित
मामले की जांच के लिए एसपी ने तीन टीमों का गठन किया है। जिसमें एक टीम मुरथल थाना प्रभारी की है। उसके अलावा मिमारपुर चौकी प्रभारी व सीआईए-2 की टीम भी बनाई गई है। तीनों टीम मामले से जुड़े हर तथ्य को खंगाल रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द घटना का पटाक्षेप किया जाएगा।
विज्ञापन
खनन कंपनी में स्टॉक इंचार्ज की हत्या के मामले में पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। हत्या की वारदात से पहले खनन कंपनी की बिजली काट दी गई थी और सीसीटीवी को बंद कर दिया गया था। जिससे वारदात सीसीटीवी में कैद नहीं हो सकी। पुलिस पता लगा रही है कि बिजली किसने काटी और सीसीटीवी किसने बंद किए। जांच कर जल्द मामले से पर्दा उठा दिया जाएगा। -सुरेंद्र कुमार, चौकी प्रभारी, मिमारपुर।