फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Be cordial with the complainant in the women's police station: Sonia Aggarwal

महिला थाने में फरियादी के साथ करें सौहार्दपूर्ण व्यवहार : सोनिया अग्रवाल

Sat, 04 May 2024 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 04 May 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Be cordial with the complainant in the women's police station: Sonia Aggarwal
सोनीपत के महिला थाना में निरीक्षण के दौरान जन सुनवाई करती राज्य महिला आयोग की वाइस चेयरपर्सन सो
सोनीपत। राज्य महिला आयोग की वाइस चेयरपर्सन सोनिया अग्रवाल ने शुक्रवार को सदर व महिला थाना सोनीपत का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला थाना में तैनात कर्मचारियों को निर्देश दिए कि थाना में शिकायत लेकर आई महिलाओं के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार किया जाए।
विज्ञापन


राज्य महिला आयोग की वाइस चेयरपर्सन सोनिया अग्रवाल के निरीक्षण के दौरान एक महिला ने उनके सामने अपनी बेटी के लापता होने की शिकायत रखी। इसकी सुनवाई करते हुए वाइस चेयरपर्सन ने थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि वह महिला की गुमशुदा बेटी की जल्द तलाश करें। महिला की शिकायत को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाए। उन्होंने थाना प्रभारी कविता से कहा कि न्याय के लिए आई महिला को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। हिरासत में ली गई महिला के साथ आए बच्चों को भी सुरक्षित वातावरण मिले व उनके खेलने के लिए अलग कमरे में सामान के साथ समुचित व्यवस्था भी की जाए। उन्होंने शिकायत लेकर आने वाली महिलाओं को मिलने वाली विभागीय सेवाओं, सुरक्षा, सहयोग के बारे में पुलिस अधिकारियों से बातचीत की। इसके बाद सोनिया अग्रवाल ने रीडर रूम, कंप्यूटर कक्ष, आईओ कक्ष, एमएचसी रूम, शिकायत रजिस्टर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed