फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   baroda by election, meeting

कपूर नरवाल के नामांकन वापसी को कथूरा व रिंढाणा की पंचायत में दोनों के चुनाव लडने का फैसला, कोई किसी को दे वोट

Sun, 18 Oct 2020 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
baroda by election, meeting
गोहाना/सोनीपत। कांग्रेस के इंदूराज नरवाल को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद कपूर नरवाल ने निर्दलीय नामांकन किया तो कथूरा व रिंढाणा गांवों की पंचायत बैठ गई। यह पंचायत कपूर नरवाल के नामांकन वापसी पर फैसला लेने को बैठी थी, जहां कपूर नरवाल ने साफ कहा कि राजनीतिक षडयंत्र के तहत उनकी राजनीतिक हत्या की गई है। वहां सभी की बात सुनने के बाद फैसला लिया गया कि दोनों चुनाव लड़ेंगे और अपनी मर्जी से कोई किसी को वोट दे सकता है।
विज्ञापन

कांग्रेस से टिकट के लिए कपूर नरवाल व श्रीकृष्ण हुड्डा की पुत्रवधू का नाम चल रहा था। लेकिन नामांकन से ठीक पहले इंदूराज नरवाल को प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा हो गई। जिसके बाद कपूर नरवाल नाराज हो गए और निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लेते हुए नामांकन कर दिया। इस तरह कपूर नरवाल के चुनाव में उतरने से इंदूराज नरवाल को नुकसान हो सकता है। जिसको देखते हुए ही इंदूराज नरवाल के गांव रिंढाणा व कपूर नरवाल के गांव कथूरा के लोगों की पंचायत शनिवार को कथूरा गांव में हुई। जहां कपूर नरवाल का नामांकन वापसी कराने पर चर्चा की गई। लेकिन वहां कपूर नरवाल ने कहा कि उनकी राजनीतिक हत्या करने के लिए षडय़ंत्र रचा गया और यह षड़यंत्र कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा व रणदीप सुरजेवाला ने रचा था। वहां इंदूराज नरवाल भी सहयोग मांगने पहुंचे। जिसके बाद पंचायत में फैसला लिया गया कि दोनों ही चुनाव लड़ेंगे और कोई किसी को भी वोट दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed