फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Baroda bye- election: Haryana CM Manohar lal attacks on Congress Party

बरोदा उपचुनाव: सीएम मनोहर लाल ने कहा- अंग्रेजों की राह पर कांग्रेस, समाज को तोड़ने का काम कर रही

Sun, 01 Nov 2020 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहाना/सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहाना/सोनीपत (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sun, 01 Nov 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
Baroda bye- election: Haryana CM Manohar lal attacks on Congress Party
रैली को संबोधित करते हुए सीएम मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस अंग्रेजों की राह पर चलकर समाज को तोड़ने का काम कर रही है। लेकिन महर्षि वाल्मीकि ने महाकाव्य की रचना कर समाज को एक सूत्र में पिरोने का काम किया तो लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने करीब 550 रियासतों को जोड़कर मजबूत भारत की नींव रखी। इसलिए दोनों महापुरुषों की जयंती पर सभी एकजुटता का प्रण लेंगे।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि जिस भालू को कांग्रेस ने आगे किया है, वह अभी तक भाषण देते हुए एक शब्द नहीं बोल सका है तो वह विकास कैसे कराएगा। सीएम मनोहर लाल व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने शनिवार को बरोदा हलके के गांवों में दौरा किया और उनके निशाने पर पूरी तरह से कांग्रेस पार्टी के साथ ही पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा व उनके बेटे सांसद दीपेंद्र हुड्डा रहे।
विज्ञापन


सीएम मनोहर लाल ने कहा कि यह चुनाव दो दलों कांग्रेस व गठबंधन के बीच है। सीएम ने कहा कि आप मेरे हैं लेकिन आपने मुझे अपना माना है कि नहीं। इसलिए अब यहां के लोगों को बताना है कि मैं आपका हूं और इसका उपचुनाव के परिणाम आने पर पता लगेगा। सीएम ने कहा कि मैंने यहां के लोगों को अपना मानते हुए फर्ज भी अदा किया और यहां के विधायक के निधन के बाद खुद यहां का विधायक बनकर काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा मैं थारा कहते रहते हैं लेकिन मैं भी बरोदा का गोहांडी हूं। महम चौबीसी के निंदाना गांव में मेरा जन्म हुआ है। मेरा हरियाणा के चप्पे-चप्पे से रिश्ता है। जबकि भूपेंद्र हुड्डा ने अपने रिश्ते राजस्थान व अन्य प्रदेशों में बनाकर हरियाणा से रिश्तों को भुला दिया। उन्होंने बरोदा के पिछड़ने के लिए यहां के जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदार बताया।

कहा कि यहां के विधायक उनके सामने अपने हलके के लिए योजनाएं लाने के साथ ही समस्याएं उठाते तो सभी काम कराए जाते। इस तरह ही पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा भी उनके पास कोई काम लेकर नहीं आते। जबकि बहुत से विपक्षी विधायक काम बताते हैं, जिन्हें पूरा भी करवाया जाता है।

हुड्डा खुद ही कमजोर, कांग्रेस की चाबी व गाड़ी देकर सुरजेवाला को बिहार भेजा: दुष्यंत चौटाला
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा कांग्रेस की चाबी अपने पास होने की बात कहते हुए घूम रहे हैं लेकिन कांग्रेस ने चाबी व गाड़ी दोनों ही रणदीप सुरजेवाला को देकर बिहार भेज दिया है। कहा कि खुद मजबूत नहीं होने वाले भी भाजपा-जजपा गठबंधन को तोड़ने की बात करते हैं। 30 विधायकों वाली कांग्रेस किस तरह से 57 विधायकों वाली भाजपा-जजपा को गिरा सकती है।

दुष्यंत चौटाला ने कांग्रेस प्रत्याशी पर भी तंज कसते हुए कहा कि उसकी पहुंच भी केवल बापू-बेटे तक है, जबकि पहलवान की पहुंच सीएम, पीएम, राष्ट्रपति भवन तक है। कहा कि हुड्डा ने प्रदेश के किसानों की 73 हजार एकड़ भूमि का अधिग्रहण करके प्राइवेट बिल्डरों को सौंप दी जो सोनिया गांधी व इनके दामाद थे और दामाद करोड़पति बन गए।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि संसद में दो-दो फुट का आलू उगाने वाला भला किसान का दर्द कैसे समझ सकता है। किसानों की 73 हजार से भी ज्यादा जमीन हड़पने वाले ढिंढोरा पीट रहे हैं कि तीन अध्यादेश लागू होने से किसानों को नुकसान होगा। जबकि कांग्रेस ने ही यह ड्राफ्ट 2012 में तैयार किया था और भूपेंद्र हुड्डा उस पूरी प्रक्रिया में शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed