फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   bar election

अनूप सिंह दहिया बने बार के प्रधान

Sat, 05 Dec 2015 12:16 AM IST
Updated Sat, 05 Dec 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
जिला बार कार्यकारिणी की चौधर तय हो गई है। अनूप सिंह दहिया बार एसोसिएशन के प्रधान चुन लिए गए हैं। दहिया ने कांटे की टक्कर में पूर्व प्रधान कृष्ण कुमार मलिक को 20 वोटों से शिकस्त दी। अनिल ढुल तीसरे और संजय कंकरवाल चौथे स्थान पर रहे। वहीं, अनिल भारद्वाज सचिव और बलजीत आंतिल उप प्रधान चुने गए हैं। कोषाध्यक्ष और सह सचिव का पहले की सर्वसम्मति से चुनाव हो चुका है।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे बार की लाइब्रेरी में मतदान शुरू हुआ। इसके चलते अदालत में अघोषित वर्क सस्पेंड के हालात रहे। पहले तीन घंटे में मात्र 40 प्रतिशत मतदान हो सका, लेकिन बाद में युवा व वरिष्ठ वकीलों की सक्रियता बढ़ गई। प्रधान, उप प्रधान व सचिव पद के प्रत्याशी वोट डालने आ रहे वकीलों को हाथ मिलाकर अपील करते नजर आए। सवा तीन बजे तक 800 में से 739 वोट डाली गई। 61 वकील अपने मतदान का प्रयोग करने नहीं आए।
विज्ञापन


दहिया और मलिक के बीच रही सीधी टक्कर, ढुल नहीं बना सके तिकोना मुकाबला
बार में मतदान के साथ-साथ चुनावी चर्चाओं का भी माहौल गरम रहा। ज्यादातर वकील अनूप दहिया और कृष्ण कुमार मलिक के बीच सीधी टक्कर मान रहे थे। हालांकि अनिल ढुल के समर्थक वकील जहां उन्हें विजेता मानकर चल रहे थे, लेकिन ज्यादातर वकील इस गणित में उलझे थे कि ढुल किसकी ज्यादा वोट काटते हैं। चुनावी चर्चाएं सही साबित हुई। शाम को परिणाम घोषित हुआ तो ढुल तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed