{"_id":"68b4a88193f40217d20628fd","slug":"bappa-was-pleased-by-doing-sankirtan-somewhere-eco-friendly-ganpati-was-immersed-sonipat-news-c-197-1-snp1008-141561-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: संकीर्तन कर बप्पा को रिझाया कहीं इको फ्रेंडली गणपति का किया विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: संकीर्तन कर बप्पा को रिझाया कहीं इको फ्रेंडली गणपति का किया विसर्जन
विज्ञापन
फोटो 46- सोनीपत के नरेंद्र नगर में गणपति उत्सव के बाद बप्पा का विसर्जन करते श्रद्धालु। स्रोत :
सोनीपत। जिले में गणपति महोत्सव की धूम है। श्रद्धालुओं ने पांचवें दिन मंदिरों, पंडाल व घरों में स्थापित किए गए भगवान गणेश की पूजा-कर गुणगान किया। महोत्सव को लेकर गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के बीच पांडव नगरी में धर्ममय माहौल बना है।
कहीं सकीर्तन कर बप्पा को रिझाया गया तो कहीं घरों में विराजमान किए गए इको फ्रेंडली गणपति बप्पा का विसर्जन किया गया। सर्राफा एवं गंज बाजार में श्री गणपति शरणम् धर्मार्थ सोसायटी की ओर से महोत्सव के पांचवें दिन देर रात तक संकीर्तन कर भगवान गणेश व खाटू श्याम का गुणगान किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार, कांग्रेस नेता सुरेंद्र छिक्कारा ने शिरकत की। इस मौके पर संरक्षक शामराव देवकर, तानाजी गोरे, तानाजी पाटिल, डॉ. अतुल पाटेल, डॉ. श्रीकांत खाके, प्रधान हरिदास पाटिल आदि मौजूद रहे।
--
डांडिया नाइट व संकीर्तन से रिझाए बप्पा
फैज बाजार में गणपति ग्रुप की ओर से 8वें गणपति आगमन समारोह में भगवान गणेश व खाटू श्याम की पूजा की गई। तत्पश्चात डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। पंजाब से बॉलीवुड सिंगर रोशन प्रिंस, भजन गायक हमसर हयात निजामी ने भगवान गणेश व बाबा श्याम की महिमा का गुणगान किया। श्रद्धालुओं के लिए भंडारा लगाया गया। कार्यक्रम में आयोजक विपिन नंदा, राहुल जैन, मनीष शर्मा, अर्पित, अमित कौशिक, कमल मल्होत्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
--
श्रद्धाभाव से की भगवान गणेश की स्तुति
रोहतक रोड स्थित मिशन चौक पर युवा शक्ति सेवा समिति की ओर से चौथे गणपति महोत्सव के पांचवें दिन समिति के पदाधिकारियों व श्रद्धालुओं ने श्रद्धाभाव से भगवान गणेश की महाआरती व स्तुति कर प्रसाद वितरित किया। आयोजक अमित गर्ग, अश्वनी गोयल, मुकेश जैन, विकास गर्ग ने बताया कि 4 सितंबर को शाेभायात्रा निकालकर गणपति बप्पा को विदाई दी जाएगी। कार्यक्रम में मनोज, राकेश, अनुराग, रुपेश, सोनू जैन, अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे।
--
संकीर्तन कर श्रद्धाभाव से की पूजा
खारी कुआं के पास रामपत की धर्मशाला वाली गली में श्रद्धालुओं की ओर से आयोजित गणपति उत्सव में रविवार को श्रद्धाभाव से पूजा कर भगवान गणेश का गुणगान किया गया। इससे पूर्व पंडित अमित शौनक ने गणपति बप्पा का पूजन किया। आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में सोनू वर्मा, सीमा वर्मा, कुश वर्मा, प्रदीप वर्मा, शालू गोयल, हिमांशु सहित काफी श्रद्धालु मौजूद रहे।
--
इको फ्रेंडली गणपति बप्पा का किया विसर्जन
राधा अष्टमी पर नरेंद्र नगर स्थित आचार्य मनमोहन मिश्रा के निवास पर पांच दिवसीय गणपति उत्सव के बाद इको फ्रेंडली बप्पा का विसर्जन किया गया। भगवान गणेश के विसर्जन से पूर्व नरेंद्र नगर के श्रद्धालुओं व महिला संकीर्तन मंडली ने कीर्तन का विघ्नहर्ता का गुणगान किया। श्रद्धालुओं ने रंग गुलाल व पुष्प वर्षा के साथ गणपति बप्पा का श्रद्धाभाव से विसर्जन किया गया। श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना व ढोल-ताशों की धुन पर खूब झूमे। कार्यक्रम में संगीता, अर्पिता, मीनाक्षी, कमला, अभिलाषा मौजूद रहे।