{"_id":"60eddde28ebc3edf8f046214","slug":"bank-loot-accused-arrested-sonipat-news-rtk617532024","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में कोरियर का काम हुआ मंदा तो बैंक में कर डाली लूट, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में कोरियर का काम हुआ मंदा तो बैंक में कर डाली लूट, एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। शहर के आठ मरला स्थित पीएनबी की मॉडल टाउन शाखा से दिनदहाड़े साढ़े आठ लाख रुपये लूटने के मामले में सीआईए-2 की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी गांव पांची जाटान निवासी दीपक है। पुलिस ने उससे नकदी, बाइक व हथियार बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस उसके साथी की तलाश में दबिश दे रही है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह कोरियर का काम करता है। लॉकडाउन में काम मंदा होने के बाद उस पर कर्ज बढ़ गया था, जिसके चलते साथी सुभाष के साथ बैंक लूट की साजिश रची थी।
एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि पीएनबी मॉडल टाउन शाखा प्रबंधक सेक्टर-15 निवासी रीमा रावत ने 9 जुलाई को शिकायत दी थी कि दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे दो बदमाश बैंक से करीब नौ लाख रुपये लूटकर ले गए। बदमाश बाइक पर आए थे और चेहरे पर मास्क लगा रखा था। उनमें एक के हाथ में पिस्तौल और दूसरे के हाथ में चाकू था। उन्होंने कैशियर पूजा व एक अन्य कर्मी रश्मि से मारपीट की थी। मुकदमा दर्ज करने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस के साथ ही सीआईए-1 व सीआईए-2 को जांच सौंपी गई थी। सीआईए-2 की टीम ने मामले में आरोपी दीपक को रेलवे रोड से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से लूट के रुपयों में चार लाख रुपये, वारदात में प्रयुक्त बाइक, अवैध पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी ने अपने गांव के सुभाष के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी फिलहाल ऋषिकेश भागने की तैयारी कर रहा था, लेकिन पहले ही उसे पकड़ लिया गया।
लूट के पैसे से आरोपी ने क्रेडिट कार्ड की किस्त, किराया व उधारी चुकाई
आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि वह कोरियर का काम करता है। लॉकडाउन में काम मंदा होने के बाद उस पर कर्ज बढ़ गया। उसने क्रेडिट कार्ड पर लोन लिया था। जिसकी किस्त नहीं चुका पा रहा था। उसने और लोन लेने का प्रयास किया तो मिल नहीं सका। कोरियर के कार्यालय का किराया भी देना था। इस कारण साथी सुभाष के साथ बैंक लूट की साजिश रची। लूटपाट के बाद क्रेडिट का लोन, किराया व उधारी चुका दी।
विज्ञापन
सुबह साढ़े 11 बजे भीड़ मिली तो दोपहर बाद दोबारा आकर की वारदात
आरोपी ने पुलिस को बताया है कि वह सुबह करीब साढ़े 11 बजे भी बैंक में लूट की वारदात को अंजाम देने आए थे। उस समय ग्राहक ज्यादा थे। पकड़े जाने के भय से वह हिम्मत नहीं कर सके। बाद में दोबारा आकर वारदात को अंजाम दिया।
बाइक का रंग व मुड़ी नंबर प्लेट देखकर मिली सूचना
पुलिस ने आरोपियों की बाइक का रंग व हुलिया वायरल कर रखा था। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि लाल रंग की बाइक लेकर युवक रेलवे रोड पर घूम रहा है। उसकी बाइक की नंबर प्लेट को मोड़कर दोबारा सीधा किया गया है, जिसके आधार पर पुलिस ने शक के आधार पर उसे दबोच लिया।
पहले भी रहा है आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड
: पानीपत के मतलौडा क्षेत्र में 9 फरवरी 2013 को हुई लूट में नामजद रहा।
: थाना बरोदा क्षेत्र में 9 फरवरी 2013 को ही हुई लूट में नामजद रहा।
: थाना सदर गोहाना में आरोपी को 20 फरवरी 2013 को गिरोहबंदी में गिरफ्तार किया गया। गिरोहबंदी में उसे पांच साल की सजा हो चुकी है। मामले में वह उच्च न्यायालय से जमानत पर है।