{"_id":"605b7b1a8ebc3e59035467d8","slug":"ban-on-playing-public-holi-sonipat-news-rtk6015072148","type":"story","status":"publish","title_hn":"सार्वजनिक होली खेलने पर लगाई पाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सार्वजनिक होली खेलने पर लगाई पाबंदी
विज्ञापन
कच्चे क्वार्टर बाजार में रंग-गुलाल उड़ाने वाले बूम-बूम मशीन दिखाता दुकानदार।
- फोटो : Sonipat
सोनीपत। चार दिन बाद रंगों का त्योहार होली है। बाजार रंग, गुलाल और पिचकारियों से सज चुके हैं। वहीं, कोरोना संक्रमण के कारण सरकार ने सार्वजनिक होली खेलने पर पाबंदी लगा दी है। इस फैसले से दुकानदार और व्यापारियों को नुकसान का अंदेशा सताने लगा है।
शहर के प्रमुख बाजार कच्चे क्वार्टर में लोग रंग, गुलाल की खरीदारी करते नजर आ रहे हैं। इस बार पिचकारी की कई वैरायटी बाजार में दिखाई देती है। लाइट वाली पिचकारी लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस पिचकारी पर जब पानी गिरता है तो लाइट जलती है। वहीं, म्यूजिक पिचकारी में मोटर के साथ-साथ एक म्यूजिक प्लेट लगी हुई है। जिससे पानी की धार मारते हुए म्यूजिक बजता है। इसके अलावा स्पाइडर मैन, मिकी माउस, मुन्नाभाई, कृष, बैलून, धोनी, सचिन तेंदुलकर, कोलावरी-डी, शाकालाका, टाम एंड जेरी के चेहरे वाली पिचकारी अधिक खरीदी जा रही है।
गृहमंत्री की तरफ से बुधवार को ट्वीट कर होली पर्व को सार्वजनिक रूप से मनाने पर प्रतिबंध लगाया है। ऐसे में उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। पर्व को लेकर लाखों रुपये का सामान खरीदा गया है। प्रतिबंध लगाए जाने से लोग खरीदारी को कम आएंगे। सरकार को चाहिए कि वह हिदायत जारी करते हुए पर्व मनाने की छूट दे।
विज्ञापन
- कपिल, दुकानदार
कोरोना संक्रमण के कारण पहले ही दुकानदार कर्ज में डूबा हुआ है। त्योहार के सीजन में दुकानदार अच्छी कमाई की चाहत में स्टाल लगाते हैं। हमने भी स्टाल लगाकर काफी माल भर दिया है। अब सरकार ने पर्व को सार्वजनिक रूप से मनाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसे में नुकसान का डर सता रहा है। - महेंद्र कुमार, दुकानदार
लॉकडाउन के बाद धंधा अब कुछ गति पकड़ा था। त्योहारी सीजन में कमाई की उम्मीद जगी थी। ऐसे में सार्वजनिक रूप से होली नहीं मनाने के सरकार के निर्णय से वह और अधिक आर्थिक संकट झेलने को मजबूर होंगे। सरकार को इस तरह के आदेश पहले ही जारी कर देने चाहिए थे, जिससे हम भी दुकान में माल कम लेकर आते। - विजय कुमार, दुकानदार
होली पर्व को सार्वजनिक रूप से नहीं मनाने के लिए जारी हिदायतों पर वीरवार को बैठक बुलाई गई है। सरकार की हिदायतों की पालना करने के लिए तैयारी की जाएगी। कोरोना संक्रमण फिर से तेजी से बढ़ने लगा है। ऐसे में सरकार की सभी हिदायतों का पालन कराया जाएगा। - डॉ. रवींद्र कुमार, डीएसपी सिटी