फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Ban on activities of blood bank, record of medicines not found in medical store

ब्लड बैंक की गतिविधियों पर लगाई रोक, मेडिकल स्टोर में नहीं मिला दवाओं का रिकॉर्ड

Mon, 20 Jun 2022 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Ban on activities of blood bank, record of medicines not found in medical store
खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ब्लड बैंक की हर प्रकार की गतिविधियों पर रोक लगा दी है। साथ ही अस्पताल के ब्लड बैंक व मेडिकल स्टोर को लीगल नोटिस देने की बात कही है। इस पर उपायुक्त ललित सिवाच ने कहा कि सक्षम प्राधिकारी को सख्त कार्रवाई के लिए लिखेेंगे। आगे भी जांच जारी रखी जाएगी।
विज्ञापन

एफडीए के वरिष्ठ औषधि नियंत्रक अधिकारी राकेश दहिया व औषधि नियंत्रक संदीप हुड्डा ने बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में रिकॉर्ड की छानबीन की तो ब्लड बैंक में अनियमितता मिली। राकेश दहिया ने बताया कि रिकॉर्ड जांचने पर मिला की कई बार ब्लड बैंक में रक्तदान डॉक्टर की अनुपस्थिति में करवाया गया, जबकि नियमानुसार डॉक्टर की उपस्थिति में रक्तदान करवाना चाहिए। ब्लड बैंक में प्लाज्मा की बिक्री का रिकॉर्ड भी ठीक नहीं मिला। प्लाज्मा की बिक्री के लिए इनका ठेका रिलायंस के साथ है। इन्हें प्लाज्मा 1600 रुपये प्रति लीटर बेचना होता है, जबकि मौके पर जांच के दौरान अस्पताल प्रशासन रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं कर सका।
विज्ञापन

राकेश दहिया ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि उनके अस्पताल में रखे करीब 400 यूनिट ब्लड कंपोनेंट व ब्लड को गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में भिजवाएं, जिससे ब्लड कंपोनेंट खराब न हो। साथ ही उन्होंने मेडिकल स्टोर की जांच की, जिसमें रिकॉर्ड कंप्यूटर में तो मिला, लेकिन रिकॉर्ड की हार्ड कॉपी प्रस्तुत नहीं की गई। साथ ही कुछ दवाइयों का रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं किया गया। इस कारण अस्पताल के मेडिकल स्टोर को भी लीगल नोटिस देने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन पंचकूला की कार्रवाई में अस्पताल में अनियमितताएं पाई गई हैं, जिसे गंभीरता से लिया जा रहा है। अस्पताल की फार्मेसी की जांच करवाई जाएगी। ब्लड बैंक की गतिविधियों को प्रतिबंधित कर दिया गया है। भविष्य में कोई भी शिकायत मिलती है तो उस पर कड़ी कार्रवाई करवाई जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि यह अस्पताल हरियाणा सरकार के पैनल में है, जिसकी जांच भी करवाएंगे और इस प्रकार की अनियमितताओं के चलते पुनर्विचार की सिफारिश भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed