फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bakrid today, Banarasi Kimami Sevaiya became special

Sonipat News: बकरीद आज, बनारसी किमामी सेवइयां बनीं खास

Sun, 16 Jun 2024 10:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 16 Jun 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Bakrid today, Banarasi Kimami Sevaiya became special
सोनीपत। बकरीद को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। जिलेभर की मस्जिदों में 17 जून को पर्व उल्लास के साथ मनाया जाएगा। तैयारियों को लेकर महिलाएं रविवार को बाजार में खरीदारी करती नजर आईं। इस बार पाकिस्तान व अफगान के छुहारे के साथ बनारसी किमामी सेवइयां खास बनी हुई हैं। मस्जिदों के बाहर व बाजार में मेवे, सेवइयां व रंग-बिरंगी फैनी की दुकानें सजी नजर आईं।
विज्ञापन

मामा भांजा मस्जिद के बाहर दुकानदार उस्मान ने बताया कि इस बार ग्राहकों के लिए चार प्रकार की सेवइयां व तीन तरह का छुहारा मंगवाया गया है। पाकिस्तान के साथ अफगान का छुहारा व बनारसी सेवइयां खास हैं। इनकी मांग बढ़ रही है। सेवइयां 80 से 200 रुपये तक और छुहारा 200 से 300 रुपये किलो तक उपलब्ध है।
विज्ञापन

दुकानों पर दिल्ली से पहुंचे सूखे मेवे, सेवइयां, छुआरा, फिरनी व रंग-बिरंगी फैनी की ज्यादा डिमांड है। रंग-बिरंगी फैनी 160 रुपये व किमामी सेवइयां 200 रुपये किलो है। चिरौंजी 1800 रुपये, किशमिश 300 रुपये व मगज 1000 व गोला 160 रुपये किलो उपलब्ध है। बकरीद को लेकर कच्चे क्वार्टर मार्केट व कपड़ा बाजार में खास खरीदारी नहीं हुई। रसोई स्थित मदीना मस्जिद के इमाम कारी नसीम कासमी ने बताया कि ईद उल जुआ पर्व पर कुर्बानी व दान करने का खास महत्व है। नमाज अदा कर खुदा के हुकुम की पालना की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed