फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bajra producer farmers of Kharkhoda area of Sonipat staged symbolic protest at SDM office

Sonipat: बाजरा उत्पादक किसानों ने दिया सांकेतिक धरना, भावांतर योजना के तहत राशि न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी

Fri, 13 Jan 2023 04:21 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 13 Jan 2023 04:21 PM IST
सार

किसान नेता जयसिंह, छतर सिंह जाहरी, राजेश, दलबीर ने बताया कि सरकार की ओर से किसानों का बाजरा पूरा नहीं खरीदा गया और न ही भावांतर भरपाई योजना की राशि किसानों को दी गई है।

विज्ञापन
Bajra producer farmers of Kharkhoda area of Sonipat staged symbolic protest at SDM office
धरने पर बैठे किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

सोनीपत के खरखौदा क्षेत्र के बाजरा उत्पादक किसानों ने भावांतर भरपाई योजना की राशि की मांग को लेकर शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय में सांकेतिक धरना दिया। भारतीय किसान पंचायत के पदाधिकारियों ने जल्द किसानों के खाते में राशि नहीं डालने पर आंदोलन शुरू करने की भी चेतावनी दी है।

विज्ञापन


किसान नेता जयसिंह, छतर सिंह जाहरी, राजेश, दलबीर ने बताया कि सरकार की ओर से किसानों का बाजरा पूरा नहीं खरीदा गया और न ही भावांतर भरपाई योजना की राशि किसानों को दी गई है। किसानों ने बताया कि भावांतर योजना के तहत प्रति एकड़ 8 क्विंटल पर प्रति 600 रुपये दिए थे, लेकिन पिछली बार सरकार ने किसानों से 1900 रुपये प्रति क्विंटल खरीद व प्रति क्विंटल 450 रुपये भावांतर भरपाई के तहत देने की घोषणा की थी। सीजन में कुछ दिन 1900 रुपये प्रति क्विंटल बाजरे की खरीद संबंधित एजेंसी द्वारा की गई। इसके बाद सरकार ने खरीद प्रक्रिया रोक दी जो आज तक शुरू नहीं हो पाई है। सरकार ने बाजरे की फसल पर 450 रुपये भावांतर भरपाई के तहत देने की घोषणा की थी परंतु वह राशि भी आज तक नहीं मिल पाई। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांग को पूरा नहीं किया तो वह आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed