फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bahalgarh Electricity Office Rajiv Gandhi Education City, Rai Shift

Sonipat News: बहालगढ़ बिजली कार्यालय राजीव गांधी एजुकेशन सिटी, राई शिफ्ट

Thu, 26 Jun 2025 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 26 Jun 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Bahalgarh Electricity Office Rajiv Gandhi Education City, Rai Shift
सोनीपत। बिजली निगम का बहालगढ़ सब डिविजन कार्यालय सिद्धार्थ काॅलोनी से स्थानांतरित होकर राजीव गांधी एजुकेशन सिटी, राई में चला गया है। उपभोक्ताओं की सुविधा और बेहतर कार्य प्रणाली के लिए यह बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

उपमंडल अभियंता प्रवीन कुमार ने बताया कि नया कार्यालय अधिक सुविधाजनक स्थान पर है। वहां पर उपभोक्ताओं के बैठने, बिजली बिल से जुड़ी जानकारी लेने और शिकायत दर्ज कराने की अच्छी व्यवस्था है।
विज्ञापन

सिद्धार्थ काॅलोनी में पहले संचालित हो रहा कार्यालय स्थान की दृष्टि से सीमित था। उपभोक्ताओं को असुविधा होती थी। राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में नया कार्यालय आधुनिक सुविधाओं से लैस है। इससे बिजली से संबंधित कार्यों का निपटारा समयबद्ध और सुचारु रूप से किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि बिजली से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए अब वह नए कार्यालय में संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed