फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bahalgarh and Sector-27 police stations in Sonipat will start soon

सोनीपत में बहालगढ़ और सेक्टर-27 के थाने जल्द शुरू होंगे

Sat, 22 May 2021 12:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Bahalgarh and Sector-27 police stations in Sonipat will start soon
पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अब बहालगढ़ व सेक्टर-27 के थानों को जल्द शुरू किया जाएगा। इसके लिए मंजूरी मिलने के बाद थानों के क्षेत्रों का बंटवारा कर दिया गया। नए थाने बनने से राई, मुरथल, सिटी सोनीपत, सदर व सिविल लाइन थाना क्षेत्र में भी फेरबदल होगा। राई, मुरथल, सिविल लाइन व सिटी थाना क्षेत्र को कम किया जाएगा। इससे लोगों को पुलिस की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। दो नए थाने संचालित होने से स्टाफ बढ़ने के साथ ही लोगों को थाने में जाने के लिए दूर तक चक्कर भी नहीं काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन

पुलिस मुख्यालय से जिले में दो नए थाने बहालगढ़ व सेक्टर-27 में संचालित करने की मंजूरी मिल गई है। दोनों थाने संचालित करने के लिए आसपास के थानों का एरिया इनमें जोड़ा गया है। जिससे राई, मुरथल, सिटी सोनीपत व सिविल लाइन थाना क्षेत्र का एरिया कम हो जाएगा। दो नए थाने बनने से राई, सिटी, सिविल लाइन व मुरथल थाना पुलिस पर दबाव कम होगा। साथ ही लोगों को अपने क्षेत्र में पुलिस की अच्छी सेवा मिलेगी। दो नए थाने बनने से पुलिसकर्मियों की संख्या में इजाफा होगा। इससे जांच में तेजी आ सकेगी। साथ ही लोगों को नजदीक में पुलिस थाने की सुविधा मिलेगी। अब तक यमुना से सटे गांवों के लोगों को राई थाने में आना पड़ता था। उन्हें बहालगढ़ में नया थाना मिल जाएगा।
विज्ञापन

राई व मुरथल थाने के ये गांव बहालगढ़ थाने में जुड़ेंगे
राई व मुरथल थाने के 23 गांव व कॉलोनी अब बहालगढ़ थाना क्षेत्र में जोड़ी गई हैं, जिसमें राई थाने का गांव बड़ौली, बसौदी, पलड़ा, पलड़ी खुर्द, गढ़ मिर्कपुर, जाजल, मुकीनपुर, दीपालपुर, खेवड़ा, जोशी चौहान, बहालगढ़, जाट जोशी, लिवासपुर, पलड़ी कलां, इंद्रा कालोनी बहालगढ़, भट्ठा कॉलोनी बहालगढ़ थाने में शामिल हैं। वहीं मुरथल थाना क्षेत्र से गांव कुमासपुर, किशोरा, देवीलाल पार्क, यातायात थाना, पार्श्वनाथ सिटी, एलडिको सिटी व ओमेक्स सिटी अब बहालगढ़ थाना क्षेत्र का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-27 थाने में यह क्षेत्र जोड़ा गया
सेक्टर-27 थाने में सदर थाना क्षेत्र का देवडू गांव, शिव कॉलोनी, मामचंद कॉलोनी, जीवन विहार, विकास नगर, हनुमान कॉलोनी, डिफेंस कॉलोनी, राजीव कॉलोनी, गढ़ सहजानपुर गांव, फाजिलपुर, रायपुर, सिद्धार्थ कॉलोनी, खान कॉलोनी, श्रीनगर कॉलोनी, शामाबाद, अहमदपुर, मैप्सको सिटी, राठधना, सेक्टर-27, 03, 07 व 08 शामिल किया गया है। वहीं सिविल लाइन थाने से सेक्टर-12, 14, 15, सिविल अस्पताल, आदर्श नगर, खन्ना कॉलोनी, सिक्का कॉलोनी, हेमनगर को शामिल किया गया हैं।
गीता भवन व ओल्ड चौकी अब सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आएंगी
सिक्का कॉलोनी चौकी के साथ ही सेक्टर-14-15 का क्षेत्र सेक्टर-27 थाने में स्थानांतरित किए जाने के बाद अब सिटी थाने की ओल्ड चौकी व गीता भवन चौकी को सिविल लाइन थाना क्षेत्र में जोड़ा जाएगा। इससे गंदा नाला के दोनों तरफ का क्षेत्र एक ही थाना क्षेत्र में आ जाएगा।
सिविल लाइन थाना की जमीन पर संचालित हो सकता है सेक्टर-27 थाना
सेक्टर-15 में संचालित किया जा रहा सिविल लाइन थाना अब सेक्टर-27 थाना क्षेत्र में आ गया है। इससे अब इस बिल्डिंग में सेक्टर-27 का थाना भी बनाया जा सकता है। उसके बाद सिविल लाइन थाना के लिए अलग से बिल्डिंग की आवश्यकता होगी। थानों की मंजूरी मिलने व क्षेत्र बांटने के बाद अब अधिकारी बिल्डिंग की तैयारी में जुट गए हैं।

वर्जन
पुलिस की बेहतर व्यवस्था के लिए सेक्टर-27 व बहालगढ़ में नए थाने जल्द संचालित करने की तैयारी है। जल्द ही दोनों थानों में काम शुरू हो जाएगा। क्षेत्र के लोगों को नजदीक पुलिस की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। थानों का क्षेत्र बांट दिया गया है।
-जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed