फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Badi police station of Sonipat becomes the best police station of the state

Sonipat News: प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन बना सोनीपत का बड़ी थाना

Tue, 16 Jan 2024 10:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 16 Jan 2024 10:10 PM IST
विज्ञापन
Badi police station of Sonipat becomes the best police station of the state
गन्नौर। औद्योगिक क्षेत्र बड़ी थाना को वर्ष 2023 के लिए पुलिस थानों की वार्षिक रैंकिंग में प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाना घोषित किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से बड़ी थाना को देश में 12वां स्थान दिया गया है। यह जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मियों में खुशी की लहर दौड़ गई। पुलिस आयुक्त बी सतीश बालन, डीसीपी गौरव राज पुरोहित, एसीपी गोरखपाल राणा व थाना प्रभारी मनीष कुमार को लगातार बधाई मिल रही है।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त बी सतीश बालन ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से प्रत्येक वर्ष सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशनों की वार्षिक रैंकिंग की जाती है। देश के सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशनों का चयन करने के साथ ही राज्यवार रैंकिंग भी जारी की जाती है। जिसमें सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन 2023 के लिए औद्योगिक क्षेत्र बड़ी थाना को शामिल किया गया है। यहां लोगों की शिकायतों पर तत्काल सुनवाई से लेकर, सार्वजनिक व्यवहार (पब्लिक डीलिंग) व पुलिस कर्मियों के लिए व्यवस्था सहित अन्य पैरामीटर पर थाने को रैंकिंग मिली है। पिछले वर्ष केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से थाने का सर्वे करवाया गया था। उन्होंने थाना प्रभारी मनीष व उनके स्टाफ को बधाई दी। पिछले साल सोनीपत के सदर थाना को पहला स्थान मिला था। तब तत्कालीन थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में थाना ने प्रदेश में पहली रैंकिंग प्राप्त की थी।
विज्ञापन


इंसेट
प्रदेश के दो थाने हुए थे चयनित, बड़ी थाना ने मारी बाजी

केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ सर्वश्रेष्ठ थानों का चयन करने के लिए सर्वे कराया जाता है। इस वार्षिक रैंकिंग 2023 के लिए हरियाणा के दो थाने चयनित किए गए थे। जिसमें सोनीपत जिले का औद्योगिक थाना बड़ी तथा गुरुग्राम जिले का मानेसर थाना शामिल थे। जिसमें बड़ी थाना में बेहतर व्यवस्था मिली। वहीं पुराने केस निपटान के मामले में भी बड़ी थाना देश में दूसरे स्थान प्राप्त करने में सफल रहा है। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार बड़ी थाना में 85 फीसदी पुराने केस का निपटान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
इस आधार पर मिली रैंकिंग

केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से अपराध दर, मामलों की जांच और निपटान, महिलाओं के खिलाफ दर्ज मुकदमे, कमजोर वर्ग, संपत्ति अपराध, बुनियादी ढांचे और सार्वजनिक सेवा जैसे कई मानकों पर थानों का सर्वे कराया गया था। इसके अलावा सर्वे में थाना परिसर, बैरक, हवालात की साफ-सफाई की व्यवस्था, शौचालय, बिजली व्यवस्था, पेयजल पाइप लाइन, पानी निकासी, मादक पदार्थ व आबकारी अधिनियम की कार्रवाई को शामिल किया गया। वहीं थाना प्रभारी सहित थाने में तैनात पुलिसकर्मियों का व्यवहार, परिवादियों की सुनवाई, जिसमें खासकर महिला, बच्चे व बुजुर्गों की शिकायत सुनने का तरीका। स्कूल व कॉलेज में कितने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराए गए। वहीं आम लोगों से भी थानों के संबंध में उनका पक्ष जाना गया। जिसमें बड़ी थाना को यह सफलता हाथ लगी है।



अन्य थानों को भी इसी तर्ज पर लाने का प्रयास : सीपी
सीपी बी सतीश बालन ने बड़ी थाना की टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इससे न केवल राष्ट्रीय स्तर पर पुलिसकर्मियों की मेहनत को पहचान मिली है, बल्कि अन्य पुलिस थानों के कर्मचारियों को भी सभी स्तरों पर अपने प्रदर्शन को सुधारने की कोशिश करने और बेहतर करने की प्रेरणा मिलेगी। यह सम्मान सोनीपत पुलिस के लिए गर्व की बात है। इस रैंकिंग का मूल उद्देश्य पुलिसिंग की गुणवत्ता में सुधार करना और पुलिस-पब्लिक संबंधों में सुधार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed