फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Baba riding a bike was beaten to death, passerby saved his life

Sonipat News: बाइक सवार बाबा को पीटकर किया अधमरा, राहगीर ने बचाई जान

Wed, 10 Apr 2024 04:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 10 Apr 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Baba riding a bike was beaten to death, passerby saved his life
सोनीपत। बहालगढ़ रोड स्थित सेक्टर-3 पास लेजर वैली पार्क के सामने बाइक सवार युवक ने दूसरी बाइक सवार बाबा को पीटकर अधमरा कर दिया। उसी दौरान वहां से गुजर रहे कार सवार युवक ने अपने साथियों संग मिलकर बाबा को हमलावर युवक से छुड़वाया और पुलिस की मदद से नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से बाबा को गंभीर हालत के चलते पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने कार सवार के बयान पर बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कृपाल नगर निवासी गौरव ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि वह 7 अप्रैल की रात करीब सवा 11 बजे अपने दोस्त कबीरपुर के अनिल व कमल और पलड़ी के अतुल के साथ अपनी गाड़ी में सवार होकर काम के सिलसिले में सोनीपत से बहालगढ़ की तरफ जा रहे थे। जब वह लेजर वैली पार्क के पास पहुंचे तो उन्हें सड़क किनारे दो बाइक पड़ी दिखाई दी। उन्हें लगा कि बाइक हादसे का शिकार हो गई हैं। इस दौरान उन्होंने देखा कि युवक एक बाबा को पीट रहा था। इससे बाबा बुरी तरह से घायल हो चुके थे। वह उन्हें पार्क की तरफ ले गया और फिर से पीटने लगा। इस पर वह नीचे उतरे और बाबा को युवक से बचाया। बाबा हमले में घायल होकर बेहोश हो चुके थे और युवक उन्हें मारने की धमकी दे रहा था। इसी दौरान उनके दोस्त ने पुलिस को कॉल कर दी। बाबा की पिटाई करने वाले युवक की पहचान प्रवीन के रूप में हुई। वह चकमा देकर निकल गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवकों की मदद से बाबा को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने गौरव के बयान पर मारपीट व धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन




मतलौडा के मठ में रहने वाले बाबा

पुलिस की जांच में बाबा की पहचान पानीपत के मतलौडा स्थित मठ में रहने वाले प्रगट नाथ के रूप में हुई। उनका पीजीआई रोहतक में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है वह लहराड़ा में आए थे। उनका मुरथल स्थित बावरिया डेरे में भी आना जाना था। वह पार्क के पास कैसे पहुंचे उनके बयान लेने पर पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed