फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Azad Singh passed class 10th at the age of 70 with 76 percent marks

पंचायत चुनाव लड़ने का जज्बा: आजाद सिंह ने 70 साल की उम्र में 76 फीसदी अंकाें के साथ पास की दसवीं

Sun, 16 Jan 2022 09:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 16 Jan 2022 09:10 PM IST
सार

गांव बरोदा निवासी आजाद सिंह ने पंचायत चुनाव लड़ने के लिए 70 साल की उम्र में दसवीं कक्षा पास की है। वर्ष 2021 में राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान से उन्होंने दसवीं की। अब उनके घर अंक तालिका पहुंची है।

विज्ञापन
Azad Singh passed class 10th at the age of 70 with 76 percent marks
आजाद सिंह मोर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव बरोदा निवासी आजाद सिंह मोर ने पंचायत चुनाव लड़ने के लिए 70 साल की उम्र में 10वीं कक्षा पास की है। उन्होंने 10वीं में करीब 76 फीसदी अंक हासिल किए हैं। अब वह आगामी पंचायती चुनाव लडे़ंगे। 

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने सात साल पहले व्यवस्था सुधार की दिशा में पंचायत चुनाव में उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की थी। सरकार ने सामान्य वर्ग के सरपंच पद के लिए दसवीं कक्षा निर्धारित की है। इस योग्यता से वर्ष 2016 में काफी लोग पंचायत चुनाव लड़ने से वंचित रह गए थे।
विज्ञापन


गांव बरोदा में बरोदा मोर और बरोदा खास दो पंचायत हैं। इस गांव के 70 वर्षीय आजाद सिंह मोर भी वर्ष 2016 में बरोदा मोर से सरपंच का चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन शैक्षणिक योग्यता निर्धारित होने से वह चुनाव नहीं लड़ पाए थे। आजाद सिंह उस समय केवल तीसरी कक्षा पास थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजाद सिंह ने चुनाव लड़ने के सपने को पूरा करने के लिए बुढ़ापे में पढ़ना शुरू किया। उन्होंने वर्ष 2021 में राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान से दसवीं कक्षा के लिए आवेदन किया। कोरोना महामारी के चलते परीक्षा नहीं हो पाई। बोर्ड ने असेसमेंट के आधार पर सभी परीक्षार्थियों को पास किया।


आजाद सिंह मोर के पास अब मार्कशीट पहुंची है। उन्होंने 70 साल की उम्र में करीब 76 फीसदी अंक के साथ दसवीं उत्तीर्ण की है। अब वह पंचायत चुनाव में ताल ठोक सकेंगे। बेटे विजय मोर ने कहा कि उनके पिता ने परीक्षा के लिए पूरी तैयारी की थी। लेकिन कोरोना महामारी के चलते परीक्षा नहीं हो पाई। विजय खुद स्नातकोत्तर हैं। उनके भाई अजय स्नातक हैं और सेना में कार्यरत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed