{"_id":"636e915b18742350960c3a3d","slug":"ayushman-bharat-scheme-will-be-linked-to-family-identity-card-sonipat-news-rtk6632162193","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान भारत योजना को परिवार पहचान पत्र से जोड़ा जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान भारत योजना को परिवार पहचान पत्र से जोड़ा जाएगा
विज्ञापन
लघु सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान उपायुक्त ललित सिवाच व अन्य अधिकारी। संवाद
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव जी. अनुपमा ने बताया कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ जरूरतमंद व अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से अब इस योजना को परिवार पहचान पत्र से लिंक किया जाएगा। इस योजना की शुरुआत 16 नवंबर से होगी। योजना के तहत 1.80 लाख रुपये वार्षिक से कम आय वाले जरूरतमंद परिवारों की पहचान कर उनके आयुष्मान भारत कार्ड बनाए जाएंगे। जिससे उन्हें इस योजना का लाभ मिल सके। 16 नवंबर को जिला अस्पताल व गोहाना के नागरिक अस्पताल में कैंप लगाए जाएंगे।
वीडियो कांफ्रेंस के बाद उपायुक्त ललित सिवाच ने संबंधित अधिकारियों को दिए आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को परिवार पहचान पत्र से जोड़ने की पहल की शुरुआत मुख्यमंत्री मनोहर लाल 16 नवंबर को करेंगे। इस योजना को लेकर लोगों में जागरूकता लाने व पंजीकरण के लिए प्रेरित के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत स्वास्थ्य केंद्रों सहित जिला के अलग-अलग स्थानों पर कैंप लगाए जाएंगे। शिविरों में पात्र लाभार्थियों को पंजीकृत करने के लिए एएनएम व आयुष्मान मित्रों का सहयोग लिया जाएगा। इस दौरान लोगों को इस योजना से मिलने वाले लाभ के बारे में भी विस्तार से बताया जाएगा। उन्होंने इस कार्य को समयबद्ध सीमा में पूरा करवाने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ललित सिवाच ने बताया कि इस योजना के तहत पूरे परिवार का 5 लाख रुपये तक का इलाज अधिकृत अस्पतालों में निशुल्क किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस योजना के शुुभारंभ पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों को परिवार पहचान पत्र के माध्यम से पंजीकृत करते हुए उन्हें इस योजना से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि एक महीने में सभी लाभार्थी परिवारों को इस योजना का लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी, सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर, आयुष्मान भारत योजना की नोडल अधिकारी डॉ. अनीता सहारण आदि मौजूद रहे।