फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Ayushman Arogya Mandir joins NQAS certified category

Sonipat News: आयुष्मान आरोग्य मंदिर एनक्यूएएस प्रमाणित श्रेणी में हुआ शामिल

Sun, 18 May 2025 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 18 May 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Ayushman Arogya Mandir joins NQAS certified category
फोटो 14: सोनीपत के गांव हरसाना कलां स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर एनक्यूएएस प्रमाणित होने पर उपस्
सोनीपत। गांव हरसाना कलां स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) प्रमाणित स्वास्थ्य संस्थान की श्रेणी में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

आयुष्मान आरोग्य मंदिर में रोगी केंद्रित सेवाओं, स्वच्छता, दस्तावेजों की गुणवत्ता, संक्रमण नियंत्रण, कर्मचारी दक्षता व आपातकालीन सेवाओं के लिए शामिल किया है। इसके लिए निर्धारित मानक पूरे करने पर स्वास्थ्य केंद्र को 90 फीसदी अंक मिले हैं।
विज्ञापन

हरसाना कलां स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में 21 अप्रैल को रोगी केंद्रित सुविधाएं, स्वच्छता, दस्तावेज प्रबंधन, संक्रमण नियंत्रण, आपातकालीन तैयारी व कर्मचारी प्रशिक्षण सहित कई प्रमुख बिंदुओं का मूल्यांकन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें सफाई व्यवस्था, ओपीडी, सीपीटी, लैब, स्टाफ कर्मियों की संख्या आदि के आधार पर सर्टिफिकेशन किया था। इन सब सुविधाओं के चलते आयुष्मान आरोग्य मंदिर को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड सर्टिफिकेट मिला है।

उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप लठवाल ने बताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर में जरूरी 14 तरह के टेस्ट होंगे। यहां पर जच्चा-बच्चा पंजीकरण की व्यवस्था होने के साथ मरीजों को जरूरी दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed