फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Aykus Academy team was the winner in the cricket match

Sonipat News: क्रिकेट मुकाबले में आयकुस अकादमी की टीम रही विजेता

Tue, 07 Jan 2025 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 07 Jan 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Aykus Academy team was the winner in the cricket match
फोटो 01- सोनीपत के गांव जाखौली स्थित मैदान में आयोजित क्रिकेट मुकाबले के दौरान खिलाड़ी व प्रशिक
सोनीपत। गांव जाखौली में आयोजित क्रिकेट मुकाबले में आयकुस क्रिकेट अकादमी ने साेनीपत की टीम को आठ विकेट से हराया। दोनों टीमों के बीच चार दिवसीय टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा था। इसमें गांव अटेरना, जाखौली, पलड़ी, जगदीशपुर, झुंडपुर के युवाओं ने भाग लिया था।प्रशिक्षक दीपक चौहान ने बताया कि मुकाबले में 12 से 17 साल तक के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें सभी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। पहली पारी में सोनीपत की टीम 111 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयकुस अकादमी ने 340 रन बनाए। वहीं, दूसरी पारी में सोनीपत की टीम ने 343 रन बनाए और आयकुस अकादमी को 102 रन का लक्ष्य दिया था। इसका पीछा करने उतरे अकादमी के खिलाड़ियों ने दो विकेट खोकर जीत हासिल की। विजेताओं को पदक पहनाकर सम्मानित किया। मुकाबले में गांव पलड़ी के गिरयान ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 128 रन और चार विकेट झटके। गांव जाखौली के रोहन ने 174 रनों की पारी खेली। अनमोल राणा ने 80 रन बनाए। वहीं, रोहन कुमार ने मुकाबले में छह विकेट लिए, जिसकी बदौलत उन्हें सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का खिताब दिया गया। मुकाबले में अंशु चौहान, हर्ष पंडित, वैभव, अमन, केशव, वंश, दक्ष, मनदीप, नमन, हर्ष ने बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed