फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   awareness

बजरंग, रानी रामपाल, नीरज, मनु भाकर समेत अन्य की प्रैक्टिस थमी तो कोरोना से बचाव का चैलेंज लेकर जागरूकता में जुटे

Thu, 19 Mar 2020 09:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
awareness
योगेश्वर दत्त - फोटो : Sonipat
अंकित चौहान
विज्ञापन

सोनीपत। कोरोना वायरस से बचाव को लेकर सरकार लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। इसको लेकर ही खिलाड़ियों ने चैलेंज लेकर जागरूकता अभियान शुरू किया है और पहलवान बजरंग पूनिया, रानी रामपाल, नीरज चौपड़ा, मनु भाकर समेत अन्य खिलाड़ियों की प्रैक्टिस थम गई है तो वह भी कोरोना से बचाव का चैलेंज लेकर जागरूक कर रहे है। खिलाड़ी जहां हाथ धोने के साथ ही सेनिटाइजर का इस्तेमाल करते हुए वीडियो बनाकर जागरूक कर रहे है, वहीं कोरोना वायरस से डरने की जगह हाथ धोने व सफाई रखने के साथ ही एहतियात बरतने की अपील कर रहे है। ओलंपियन योगेश्वर दत्त, गीता फौगाट, बबीता फौगाट भी इस चैलेंज में शामिल हुए है और कोरोना वायरस को डरकर नहीं, बल्कि हम खुद जागरूक होकर खत्म करने की बात कह रहे है। इस तरह से कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूकता का यह चैलेंज बढ़ता जा रहा है।
कोरोना वायरस के कारण साई के सभी सेंटर में खिलाड़ियों की प्रैक्टिस बंद कर दी गई है तो नेशनल कैंप भी स्थगित कर दिए गए है। जिससे ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वालों के अलावा ओलंपिक में जगह बनाने के लिए पसीना बहा रहे खिलाड़ियों की प्रैक्टिस थम गई है। अब प्रैक्टिस थमने के बाद खिलाड़ियों ने कोरोना वायरस से बचाव को चैलेंज के रूप में लेते हुए जागरूकता अभियान शुरू किया है। इस जागरूकता अभियान में पहलवान बजरंग पूनिया, भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल, एथलीट नीरज चौपड़ा, निशानेबाज मनु भाकर के अलावा दंगल गर्ल्स गीता फौगाट व बबीता फौगाट समेत काफी खिलाड़ी जुड़ रहे हैं। वहीं ओलंपिक मेडलिस्ट योगेश्वर दत्त भी इस अभियान से जुड़े है और यह सभी लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए हाथ धोने से लेकर सेनिटाइजर का इस्तेमाल, स्वच्छता का ध्यान रखने के लिए जागरूक कर रहे है। इसके अलावा यह भी बताया जा रहा है कि कोरोना किस तरह से फैलता है और इसकी अफवाह तक से बचना चाहिए। इस तरह से खिलाड़ियों का यह अभियान लगातार बढ़ता जा रहा है और सोशल मीडिया के सहारे इस अभियान से लोग जागरूक हो रहे है।
विज्ञापन

--
कोरोना से डरकर नहीं, बल्कि डटकर मुकाबला करें : योगेश्वर
ओलंपिक मेडलिस्ट योगेश्वर दत्त ने लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूक करते हुए अपना एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला है। जिसमें योगेश्वर दत्त ने कहा है कि कोरोना से डरे नहीं, बल्कि उसका डटकर मुकाबला करें। उन्होंने कहा कि कोरोना से डरना नहीं है, बल्कि हाथ धोकर और सफाई रखकर उसे पीछे छोडना है। योगेश्वर अपील कर रहे है कि भीड़-भाड़ वाली जगह पर न जाए, हाथ मिलाने से बचे। हाथ मिलने की जगह राम-राम व नमस्कार करें। एक-दूसरे से उचित दूरी बनाकर रखे। किसी से मिलने जाते है तो हाथ साफ करे। इसको लेेकर सतर्कता बरते।

 मनु भाकर

मनु भाकर- फोटो : Sonipat

नीरज चौपड़ा

नीरज चौपड़ा- फोटो : Sonipat

रानी रामपाल

रानी रामपाल- फोटो : Sonipat

बजरंग पूनिया

बजरंग पूनिया- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed