{"_id":"689b988ad7088a343605f178","slug":"awareness-rally-taken-out-by-girl-students-against-ragging-sonipat-news-c-197-1-snp1008-140646-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: रैगिंग के खिलाफ छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: रैगिंग के खिलाफ छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली
Wed, 13 Aug 2025 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
फोटो 02- सोनीपत के मुरथल रोड क्षेत्र में रैगिंग के खिलाफ जागरूकता रैली निकालती जीवीएम कन्या म
सोनीपत। रैगिंग करना है अपराध, कभी न देना इसका साथ...नारों के साथ एंटी रैगिंग वीक के तहत जीवीएम कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। संस्था के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी व प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने कहा कि रैगिंग किसी भी प्रकार से हितकारी नहीं है। शिक्षण संस्थानों में रैगिंग के लिए कोई स्थान नहीं है।
जीवीएम की एंटी रैगिंग इकाई के तत्वावधान में निकाली गई जागरूकता रैली को प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। महाविद्यालय से शुरू हुई रैली क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी।
250 छात्राओं ने रैगिंग के खिलाफ जागरूकता की अलख जगाई। प्राचार्य ने कहा कि रैगिंग किसी भी रूप में उचित नहीं है। इससे होनहार विद्यार्थियों का जीवन तबाह हो जाता है। रैगिंग से मानसिक चोट पहुंचती है जिसकी भरपाई कर पाना मुश्किल हो जाता है। जीवीएम को रैगिंग मुक्त परिसर बनाया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने छात्राओं का आह्वान किया कि वह जहां भी रहें, वहां रैगिंग का विरोध करें। स्वयं भी कभी रैगिंग में संलिप्त न हों। प्राध्यापिका डाॅ. तमन्ना ने छात्राओं को रैगिंग न करने की शपथ दिलाई।