{"_id":"6a05f06af024c7d8e20cf54c","slug":"auto-overturned-on-bike-riders-two-youths-died-companion-injured-sonipat-news-c-197-1-snp1014-153973-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बाइक सवारों पर पलटा ऑटो, दो युवकों की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बाइक सवारों पर पलटा ऑटो, दो युवकों की मौत, साथी घायल
Thu, 14 May 2026 09:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 14 May 2026 09:25 PM IST
विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत के गोहाना में दो युवकों की हादसे में मौत के बाद अस्पताल में पहुंचे परिजन व परिचत
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना (सोनतीपत)। पानीपत-रोहतक रोड बाईपास पर बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में दो युवकों पानीपत के वार्ड नंबर 11 निवासी रमनदीप और बिहार निवासी अमित की मौत हो गई। अमित वर्तमान में पानीपत में रहते थे। दोनों युवकों की उम्र करीब 20 से 21 साल बताई जा रही है। हादसे में उनका एक साथी घायल हो गया।
थाना शहर के एसएचओ देवेंद्र ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब तीन युवक बाइक पर सवार होकर पीजीआई रोहतक में दाखिल व्यक्ति को देखने के लिए जा रहे थे। जैसे ही तीनों युवक गोहाना बाईपास पर पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक टेंपो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर होने के बाद चालक ने टेंपो को संभालने की कोशिश में कट मारा जिससे टेंपो बाइक सवार युवकों पर पलट गया। हादसे में बाइक चला रहा युवक घायल हो गया जबकि पीछे बैठे दो युवक टेंपो के नीचे दब गए। उनकी मौके पर ही दम घुटने से मौत हो गई।
विज्ञापन
रमनदीप के पिता हरजिंदर की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। हादसे के बाद टेंपो चालक वहां से भाग गया। पुलिस ने टेंपो को कब्जे में ले लिया है।