{"_id":"5f57cfe28ebc3e54e959b323","slug":"auto-drivers-raging-on-challans-from-10-to-20-thousand-ruckus-between-riders-sonipat-news-rtk5726596173","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 से 20 हजार तक चालान कटने पर भड़के ऑटो चालक, सवारियों को बीच रास्ते उतार किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 से 20 हजार तक चालान कटने पर भड़के ऑटो चालक, सवारियों को बीच रास्ते उतार किया हंगामा
विज्ञापन
वाहनों के इंतजार में खड़े यात्री।
- फोटो : Sonipat
पिछले एक सप्ताह से लगातार पुलिस महकमा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कस रहा है। नियमों का पालन न करने पर ऑटो चालकों के 10 से 20 हजार रुपये तक के चालान काटे जा रहे हैं। इससे परेशान ऑटो चालका मंगलवार को भड़क गए और सेक्टर-7 मोड़ पर सवारियों को बीच रास्ते उतारकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। इससे बहालगढ़ व सोनीपत की तरफ आने-जाने वाले यात्रियों को इससे परेशानी झेलनी पड़ी। उधर, सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सदर थाना प्रभारी सुनील कुमार ने ऑटो चालकों को समझाया और पुलिस अधिकारियों से बातचीत करने का आश्वासन दिया।
ऑटो चालक रमन, ललित, सुनील, हरीश, अनिल, मेहर सिंह, कुलदीप आदि ने कहा कि पुलिस कर्मियों द्वारा ऑटो चालकों को नाजायज तरीके से तंग किया जा रहा है। बीच रास्ते में ऑटो को बेवजह रुकवाकर पुलिस कर्मी भारी भरकम चालान काट रहे हैं। उनका आरोप है कि सरकार ने रोडवेज बसों में पूरे यात्री बैठाने की छूट दी है तो ऑटो में पूरे यात्री बैठाने पर चालान क्यों काटे जा रहे हैं। चालकों ने चेतावनी दी है कि अगर पुलिस विभाग ने चालान काटने का रवैया नहीं बदला तो वह बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
वहीं, यात्री आशीष राई, काला खेवड़ा, संजीव कुंडली ने बताया कि ऑटो चालक ने सेक्टर-7 के मोड़ पर उतार दिया। गांव जाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बहालगढ़-सोनीपत की तरफ जाने के लिए कोई भी ऑटो आता है, उसको मोड़ पर ही रुकवाया जा रहा है। पुलिस कर्मियों द्वारा ऑटो चालकों को बेवजह परेशान नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
पुलिस विभाग की ओर से नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के चालान किए जा रहे हैं। ऑटो में तीन सवारी बैठाने की अनुमति है, उसके बावजूद चालक ज्यादा सवारी बैठा रहे हैं। ऑटो चालकों की समस्या को अधिकारियों के सामने रखकर समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।
- सुनील कुमार, एसएचओ थाना सदर सोनीपत

सेक्टर-7 मोड़ के पास हंगामा कर रहे चालकों को समझाते थाना प्रभारी सुनील कुमार।- फोटो : Sonipat