{"_id":"68a2363c6d2ed6f6350d03c8","slug":"audio-of-dispute-over-land-goes-viral-sonipat-news-c-197-1-snp1001-140865-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जमीन को लेकर विवाद का ऑडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जमीन को लेकर विवाद का ऑडियो वायरल
Mon, 18 Aug 2025 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 18 Aug 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
खरखौदा। शहर के वार्ड 11 ब्राह्मण मोहल्ला स्थित, पुरानी सब्जी मंडी वाली गली के मोड़ पर खाली जमीन पर पार्क बनाने का प्रस्ताव लंबे समय से प्रस्तावित है। इस जमीन के मालिकाना हक को लेकर पूर्व में कोर्ट में मुकदमा भी चल चुका है।
वर्तमान में यह क्षेत्र वार्ड 11 की पार्षद सोमवती के तहत आता है। इसको लेकर उनके पति व एक व्यक्ति की जमीन पर कब्जे को लेकर फोन पर हुई बातों का ऑडियो वायरल हो रहा है मगर अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता है।
शहर में शनिवार को विभिन्न वाट्सएप ग्रुप में एक ऑडियो वायरल हुआ है जिसमें वार्ड 11 की पार्षद के पति व एक अन्य व्यक्ति की प्लॉट को लेकर बातें हो रही हैं। पार्षद पति जहां जमीन नपा की होने का हवाला देते हुए उसकी सफाई कराने की बात कह रहे हैं वहीं सामने वाला उसे अपनी जमीन बता रहा है।
विज्ञापन
यही नहीं, पार्षद पति के कागजात मांगने पर जमीन के कागज एक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के पास होने की बात कहते हैं। मामला शनिवार को अचानक से चर्चा का विषय बन गया और नगर पालिका ने रविवार को इस जमीन पर कार्रवाई करते हुए डाले गए मलबे को हटाने के लिए जेई हरीश और पटवारी फूल सिंह को भेज दिया।
उन्होंने बैकहो लोडर मशीन की सहायता से मलबा हटाकर कब्जे को खत्म किया। वहीं जेई का आरोप है कि उसे जमीन पर कब्जा करने वाले ने जान से मारने की धमकी दी है जिसकी शिकायत पुलिस को दे दी गई है।
वहीं जमीन नक्शे के मुताबिक नगर पालिका की है और कोर्ट में भी नपा केस जीत चुकी है। वहीं, कब्जा करने वाले का कहना है कि लंबे समय से वह जमीन पर काबिज हैं। वह न्यायालय से केस जीत चुका है। फिलहाल नगर पालिका ने अवैध कब्जा हटाकर जमीन अपने नियंत्रण में ले ली है।