फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   attempted to hit tha police when tha car rider stopped

कार सवारों को रोका तो पुलिस को टक्कर मारने का किया प्रयास, नाका तोड़कर भाग रहे तीन युवकों को दबोचा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 11:26 AM IST
विज्ञापन
attempted to hit tha police when tha car rider stopped
सोनीपत।  शहर के देवीलाल चौक पर नाका लगाकर वाहनों की जांच कर पुलिस टीम को कार सवार तीन युवकों को रोका तो उन्होंने टक्कर मारने का प्रयास किया। साथ ही वह नाका तोडक़र भाग निकले। जिस पर पुलिस ने उनका पीछा कर पकड़ लिया। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। देवीलाल चौक पुलिस नाका पर नियुक्त एसआई सुरेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह टीम के साथ लॉकडाउन की पालना करा रहे थे। इसी बीच रात करीब साढ़े 11 बजे एक कार सवार तीन युवकों नाका पर पहुंचे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस टीम को ही कुचलने का प्रयास किया। टीम ने कूदकर जान बचाई। बाद में युवक पुलिस की तरफ इशारा कर भाग निकले। जिसके बाद पुलिस ने उनका पीछा किया और देवीलाल चौक से गिरफ्तार कर लिया। युवको ने अपनी पहचान सेक्टर-15 के लक्की, अशोक नगर के हिमांशु व खेड़ी दहिया के सूरज के रूप में दी। तीनों युवकों ने शराब पी रखी थी। पुलिस ने उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। बाद में उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed