{"_id":"6859a94e3f50d5f37a076b6d","slug":"attempt-to-snatch-mobile-phone-backfires-accused-ran-away-leaving-the-bike-sonipat-news-c-197-1-snp1012-138431-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मोबाइल फोन छीनने की कोशिश पड़ी उल्टी, बाइक छोड़कर भागे आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मोबाइल फोन छीनने की कोशिश पड़ी उल्टी, बाइक छोड़कर भागे आरोपी
Tue, 24 Jun 2025 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। मुथरल थाना क्षेत्र में एक ढाबा कर्मी का बाइक सवार दो लोगों ने मोबाइल छीनने की कोशिश की।ढाबा कर्मी आरोपियों से भिड़ गया। उसके बचाव में कुछ लोग आए तो आरोपियों का दांव उल्टा पड़ गया। उनको अपनी बाइक छोड़कर भागना पड़ा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर आरोपियों को पकड़ लिया है। शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बिहार के जिला मधुबनी निवासी दीपक मुरथल में मंगल ढाबा पर काम करते हैं। सोमवार को दीपक ढाबे पर बैठकर मोबाइल पर बात कर रहे थे। इसी दौरान दिल्ली की तरफ से काले रंग की बाइक पर सवार होकर दो युवक आए और उनका मोबाइल छीनने की कोशिश की। दीपक उनसे भिड़ गया। अन्य ढाबा कर्मी भी बचाने के लिए दौड़कर आए, जिसके चलते आरोपी बाइक छोड़कर भाग गए। दीपक ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों युवकों को मन्नत हवेली के पास से पकड़ लिया।