फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Attempt to rob cash by scuffle with petrol pump manager

पेट्रोल पंप मैनेजर से हाथापाई कर नकदी लूटने की कोशिश

Mon, 27 Jun 2022 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Attempt to rob cash by scuffle with petrol pump manager
गांव नाहरा के पास स्थित पेट्रोल पंप पर देर रात कार सवार चार युवकों ने लूटपाट की कोशिश की। मैनेजर के शोर मचाने पर युवक हाथापाई करने के बाद फरार हो गए। पेट्रोल पंप पर इससे पहले भी दो बार लूट हो चुकी है। लूट की कोशिश की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर शहर के गांव अरनिया खुर्द निवासी अवधेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव नाहरा स्थित आशु किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप का मैनेजर है। उसने बताया कि शनिवार रात को दिल्ली नंबर की ऑल्टो कार में 3-4 युवक पेट्रोल डलवाने के लिए आए। उन्होंने पेट्रोल डलवाने के बाद पेटीएम से 501 रुपये अदा किए। आरोप है कि इसके बाद कार सवार युवकों ने उसके साथ हाथापाई की और नकदी से भरा बैग छीनने का प्रयास किया। उसने शोर मचा तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। भागते समय युवकों ने धमकी दी कि एक बार फिर से पेट्रोल पंप लूटना पड़ेगा। अवधेश की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवकों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर दो बार हो चुकी है लूट
अवधेश ने बताया कि पहले भी दो बार पेट्रोल पंप पर लूट हो चुकी है। जून 2014 में उस पर हमला कर बदमाश 11 लाख रुपये लूट ले गए थे। पुलिस ने करीब एक साल बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद 14 अक्तूबर, 2020 को मैनेजर पर गोली चलाकर 20 हजार रुपये लूट लिए थे। उस मामले में पुलिस अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। अब फिर से लूट की कोशिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर लूट की कोशिश की शिकायत मिली है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। -इंस्पेक्टर रवि कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed