{"_id":"5d3df59e8ebc3e6cf90fb3bd","slug":"attempt-to-rape-sonipat-news-rtk5080143116","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर धूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर धूना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राई। क्षेत्र के गांव में गली में खेल रही छह साल की बच्ची को बहकाकर खेत में ले जाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। ग्रामीण खेतों की तरफ गए तो आरोपी को पकड़ लिया गया। जिस पर उसकी धुनाई कर दी। बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से वह फरार हो गया। बच्ची की मां ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। राई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
महिला ने राई पुलिस को बताया कि उसकी छह साल की बेटी गली में खेल रही थी। इसी दौरान गांव का सतीश उसकी बच्ची को बहकाकर खेतों की तरफ ले गया। आरोपी ने वहां बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के चिल्लाने पर उसकी आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्रित हुए तो आरोपी वहां से भागने लगा। जिस पर लोगों ने उसे पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से आरोपी फरार हो गया। महिला के बयान पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी कुलदीप देशवाल ने बताया कि छह साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास की शिकायत मिली है। जिस पर मामला दर्ज कर लिया गया। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई भी कर दी थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से वह भाग गया। शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर बच्ची के परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए हैं। आरोपी का जल्द पता लगाकर काबू किया जाएगा।