फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   attempt of loot, firing

हाईवे पर सरेआम बाइक लूट का प्रयास, हवाई फायर कर सिर में पिस्तौल का बट मारकर किया घायल

Fri, 16 Oct 2020 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
attempt of loot, firing
कुंडली। जीटी रोड पर प्रीतमपुरा स्थित अंसल प्लाजा के पास एटीएम बूथ पर पैसे निकलवाने आए सरिया सेटिरिंग का काम करने वाले युवक पर हमला कर बदमाशों ने बाइक लूटने का प्रयास किया। बदमाशों ने हवाई फायर करने के साथ ही युवक के सिर पर पिस्तौल के बट से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। उसके बावजूद उसने बाइक की चाबी नहीं दी। इसी बीच उसका साथी अन्य लोगों को लेकर आया हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने लूट के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से यूपी के सहारनपुर के गांव नगला निवासी जमशेद ने कुंडली थाना को बताया कि वह रवि इंद्रा कंपनी में सरिया सेटरिंग का काम करता है। उनकी कंपनी केएमपी के पास एक माइनर ब्रिज का निर्माण कर रही है। वह बुधवार रात को अपने साथी नईम के साथ बाइक पर अंसल प्लाजा के निकट एटीएम पर पैसे लेने गया था। वहां पैसे नहीं मिले तो वह हाईवे पार करने के लिए बाइक रोककर खड़े थे। इसी बीच दो बाइक पर सवार चार युवक वहां पहुंचे। उन्होंने उससे बाइक की चाबी छीनने का प्रयास किया। उसने विरोध जताया तो एक युवक ने सिर में पिस्तौल का बट मारकर घायल कर दिया। वहीं एक अन्य ने पिस्तौल से हवाई फायर कर दिया। इसी बीच उसका साथी अन्य लोगों को लेकर आ गया। जिस पर बदमाश अपनी बाइकों पर बैठकर फरार हो गए। जमशेद ने कुंडली थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जमशेद के बयान पर लूट के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed