फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Attack with sticks and sharp weapons for not drinking alcohol

Sonipat News: शराब नहीं पीने पर लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला

Wed, 05 Jul 2023 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 05 Jul 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Attack with sticks and sharp weapons for not drinking alcohol
राई। गांव जांटी के पास स्टॉक पर युवक को बुलाकर शराब पिलानी चाही, मगर उसने मना कर दिया। ऐसे में उस पर हमला कर दिया। युवक का आरोप है कि उस पर धारदार हथियार से वार करने के साथ लाठी-डंडे से पीटा गया। इतना ही नहीं जब वह जान बचाकर वहां से भागा तो उसकी कार तोड़ दी। पुलिस ने युवक के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव नाहरा निवासी मनीष ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि 2 जुलाई को देर रात करीब साढ़े 11 बजे मोंटी नामक युवक ने उनके पास कॉल की। उसने उन्हें बातचीत के लिए बुला लिया। जिस पर वह कार कार से जांटी गांव के पास स्थित एक स्टाक पर चला गया। वहां पर धोनी, जितेंद्र व कृष्णा भी मिले। उन्होंने स्टॉक पर बैठकर बातचीत की। पीड़ित ने बताया कि इसी दौरान मोंटी ने उन्हें शराब पीने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। इस पर उनकी कहासुनी हो गई। वह उनके पास से उठकर जाने लगा तो मोंटी, धोनी व जितेंद्र ने उस पर लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसके हाथ व सिर में काफी चोट आई। वह उनसे बचकर अपनी कार को छोड़कर वहां से भाग निकला। उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी। साथ ही उसकी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित ने अपना उपचार करवाने के साथ शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद मारपीट, नुकसान करने व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed